Apple Maps पर अब नहीं चलेंगे इन बिजनेस के Ads, कंपनी ने बदले नियम

एप्पल ने Apple Maps पर कई व्यवसायों के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन जैसी सेवाएं शामिल हैं। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने Apple Music और Apple One प्लान्स की कीमतें बढ़ दी हैं। इसी बीच अब टेक दिग्गज ने अपने विज्ञापन नियमों में भी बड़ा बदलाव कर दिया है। जी हां, कंपनी ने Apple Maps पर कई तरह के बिजनेस के विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। कंपनी ने नई एप्पल एडवरटाइजिंग सर्विस पॉलिसी भी जारी कर दी है, जो 14 जुलाई से लागू हो गई है।
अब इस नई पॉलिसी के तहत प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, लॉकस्मिथ, HVAC सर्विस, पेस्ट कंट्रोल, रूफिंग, जनरल कॉन्ट्रैक्टर, क्रिप्टोकरेंसी ATM और बेल बॉन्ड जैसी सर्विस से जुड़े Ads एप्पल मैप्स पर नहीं दिखाए जाएंगे।
हालांकि ये बदलाव ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब एप्पल अमेरिका और कनाडा में Apple Maps पर एड्स की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की डेट अनाउंस नहीं की है।
किन-किन बिजनेस के विज्ञापन पर रोक?
दरअसल नई पॉलिसी के मुताबिक Apple Maps पर कई सेवाओं से जुड़े विज्ञापन एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि ये विज्ञापन सीधे या इनडायरेक्ट इन सर्विस को प्रमोट नहीं कर सकते। नीचे आप इसकी पूरी लिस्ट देख सकते हैं...
प्लंबिंग सर्विस
इलेक्ट्रिकल सर्विस
लॉकस्मिथ
HVAC (Heating, Ventilation and Air Conditioning)
पेस्ट कंट्रोल
रूफिंग सर्विस
जनरल कॉन्ट्रैक्टर
क्रिप्टोकरेंसी ATM
बेल बॉन्ड सर्विस
मेडिकल सर्विस पर पूरी तरह बैन नहीं
हालांकि मेडिकल सर्विस से जुड़े एड्स पर पूरी तरह बैन नहीं लगाया गया है। कंपनी का कहना है कि ऐसे विज्ञापनों का रिव्यू केस-टू-केस बेस पर किया जाएगा और रूल्स के हिसाब से ही उन्हें मंजूरी दी जाएगी।
Apple Maps में कैसे दिखेंगे एड्स?
Apple का कहना है कि Apple Maps में किसी लोकेशन को सर्च करने पर एक Sponsored Business सबसे ऊपर शो होगा। मैप पर उसके पिन के चारों तरफ ब्लू कलर का हल्का घेरा होगा और Suggested Places लिस्ट में उसे क्लियर Advertisement के तोर पर दिखाया जाएगा। साथ ही कंपनी का कहना है कि यूजर्स जिन एड्स के साथ इंटरैक्ट करेंगे, उससे जुड़ी डिटेल्स डिवाइस में ही सुरक्षित रहेगी।

Post A Comment
No comments :