Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

47 साल पहले Rekha से छिन गई थी ये कल्ट फिल्म, एक 'मूंछ' ने फैलाया था रायता; डिप्रेशन से उबरने के लिए बनाई मूवी

47 साल पहले Rekha से छिन गई थी ये कल्ट फिल्म, एक 'मूंछ' ने फैलाया था रायता; डिप्रेशन से उबरने के लिए बनाई मूवी

47 साल पहले रेखा से एक कॉमेडी फिल्म छीन ली गई थी। यह फिल्म आज सिनेमा के इतिहास की सबसे कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक है। ...और पढ़ें








70s की टॉप रेटेड फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋषिकेश मुखर्जी एक दिग्गज निर्देशक थे जिन्होंने सिनेमा को रोमांस भी सिखाया और कॉमेडी फिल्मों से हंसने पर मजबूर भी किया। 47 साल पहले उन्होंने एक कॉमेडी फिल्म बनाई। कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं, कोई आलीशान सेट नहीं... फिल्म में था तो बस एक मजेदार कहानी और आइकॉनिक कैरेक्टर्स।


ऋषिकेश मुखर्जी पहले इस फिल्म में रेखा को भी लेने वाले थे, लेकिन फिर उन्होंने खुद ही एक्ट्रेस को रिप्लेस कर किसी और को कास्ट कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म मात्र 40 दिनों में ही बनकर तैयार हो गई थी। इस फिल्म को बनाने के लिए डायरेक्टर ने कोई बड़ा सेट तैयार नहीं किया था। उन्होंने अपने बंगले को ही फिल्म का सेट बना दिया था।

हेरा फेरी से फिल्म का कनेक्शन

न केवल फिल्म, बल्कि इसका एक आइकॉनिक गाना भी दो दशक के बाद कल्ट क्लासिक फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) में इस्तेमाल हुआ था जो आज भी हर किसी की जुबान पर रहता है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कैमियो भी किया था। इस फिल्म के टाइटल पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉमेडी फिल्म भी बनी है।




70s की क्लासिक फिल्म

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है ऋषिकेश मुखर्जी निर्देशित 'गोल माल' (Gol Maal)। इस फिल्म में उत्पल दत्त, अमोल पालेकर, बिंदिया गोस्वामी और देवेन वर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। गोलमाल है भाई सब गोलमाल है गाना, हेरा फेरी में लिया गया था। फिल्म की कहानी अमोल के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे अपनी नौकरी के लिए कई झूठ बोलने पड़ते हैं।
मूंछ बना था सिर दर्द

फिल्म की कहानी रामप्रसाद दशरथप्रसाद शर्मा (अमोल पालेकर) की जो एक ऐसे शख्स के पास नौकरी के लिए जाना जाता है, जो रूढ़िवादी ख्यालों का है। उसे आधुनिक कपड़े पहनने वाले और स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखने वाले और बिना मूंछ के मर्द बिल्कुल नहीं पसंद। वह नकली मूंछ लगाता है और नौकरी के लिए कई झूठ बोलकर काम करता है।




एक रोज उसे बिना मूंछ के बॉस पकड़ लेता है और वह झूठ बोलता है कि बिना मूंछ वाला उसका जुड़वा भाई है। बस यहीं सारा रायता फैल जाता है।
डिप्रेशन से उबरने के लिए बनाई थी फिल्म

कहा जाता है कि ऋषिकेश मुखर्जी ने यह फिल्म डिप्रेशन से उबरने के लिए बनाई थी, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म 'अलाप' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। हालांकि, 'गोल माल' ने उन्हें न केवल डिप्रेशन से बाहर निकाला, बल्कि सफलता भी दिलाई। इस फिल्म में पहले रेखा को बिंदिया के रोल के लिए कास्ट किया जाना था, लेकिन डायरेक्टर ने इसलिए उन्हें रिप्लेस कर दिया कि वह अदाकारा की काबिलियत को छोटे से रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।


अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो आप इसे यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। यह यूट्यूब पर फ्री में मौजूद है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]