Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रेलवे के आश्वासन के 6 महीने बाद भी नहीं चली पाकुड़ से दिल्ली के लिए ट्रेन, फिर जन आंदोलन की सुगबुगाहट

रेलवे के आश्वासन के 6 महीने बाद भी नहीं चली पाकुड़ से दिल्ली के लिए ट्रेन, फिर जन आंदोलन की सुगबुगाहट

पाकुड़ में दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की घोषणा न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है, जिससे नए आंदोलन की मांग उठने लगी है। ...और पढ़ें








पाकुड़ स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, बाएं से तीसरे


पाकुड़ में दिल्ली सीधी ट्रेन न मिलने से लोग नाराज।


पूर्व में मिले आश्वासन के बावजूद घोषणा न होने से गुस्सा।


झामुमो नेता ने जल्द सीधी ट्रेन मिलने का दिया आश्वासन।


 पाकुड़। पाकुड़ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की घोषणा नहीं होने से जिले के लोगों में रेलवे के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने रेलवे की उपेक्षा पर सवाल उठाते हुए फिर से जन आंदोलन शुरू करने की जरूरत बताई है। लोगों का कहना है कि वर्षों से उठ रही इस मांग की अनदेखी से यात्रियों में असंतोष गहराता जा रहा है।


इसी वर्ष जनवरी में रेलवे सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पाकुड़ और साहिबगंज के पत्थर कारोबारियों ने बड़ा आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान पत्थर और कोयले की रेल ढुलाई ठप कर दी गई थी, जिससे रेलवे को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ था।



बाद में कोलकाता में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) के साथ हुई वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ था। उस बैठक में अन्य मांगों के साथ पाकुड़ से दिल्ली के लिए जल्द सीधी ट्रेन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया था।



हालांकि छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि राजस्व देने वाले स्टेशन के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। कई लोगों ने पूर्व में हुए आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन एकजुट होकर आवाज नहीं उठाएंगे तो यह मांग लंबे समय तक अधूरी रह सकती है।


कुछ लोगों ने जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की भी बात कही है। लोगों का कहना है कि दिल्ली, पटना और अन्य महानगरों में जिले के हजारों छात्र, मजदूर, व्यवसायी और नौकरीपेशा लोग रहते हैं। उन्हें आज भी साहिबगंज, मालदा, रामपुरहाट अथवा अन्य स्टेशनों से ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होती है।


लोगों ने यह भी याद दिलाया कि कुछ वर्ष पहले पाकुड़ से दिल्ली के लिए अपर इंडिया एक्सप्रेस का परिचालन होता था, लेकिन उसके बंद होने के बाद आज तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी वर्षों से लंबित है।
जल्द खुलेगी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन

झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने मंगलवार को पाकुड़ में बताया कि जल्द ही पाकुड़ के लोगों को दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन मिलने वाली है। इसके पूर्व भी जीएम के हुई वार्ता के बाद पाकुड़ में शताब्दी और एक और अन्य एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मिला है।


वे कोलकाता में रेलवे के जीएम से रेलवे के मुद्दे पर हुई वार्ता के बाद साहिबगंज जाने के दौरान पाकुड़ में रूके थे। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे साहिबगंज और पाकुड़ स्टेशन पर रेलवे सुविधा का विस्तार होगा। ऐसा आश्वासन जीएम से मिला है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]