8,500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप भी
8,500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप भी
iQOO जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन iQOO 16 लॉन्च कर सकता है, जिसमें 8,500mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

8,500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जिसे कंपनी iQOO 16 के नाम से पेश कर सकती है। इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं।
मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें फोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप से जुड़ी कई अहम डिटेल्स की जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। चलिए जानते हैं कि इस डिवाइस में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है...
iQOO 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ 1115 सीरीज के हाई-एंड सिमेट्रिकल ड्यूल स्पीकर्स भी मिल सकते हैं। फोन में 0916 सीरीज का X-axis Linear Motor और बेहतर गेमिंग के लिए एक डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा डिवाइस में 3D Ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। साथ ही फोन में USB 3.2 सपोर्ट, डिस्प्ले पर AR Film Layer और OV50Q प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने की संभावना है।
8,500mAh की बड़ी बैटरी
हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा डिवाइस की बैटरी को लेकर हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि iQOO 16 में 8,500mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इससे पहले भी एक रिपोर्ट में इसी बैटरी कैपेसिटी का दावा किया गया था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि फोन में 2K फ्लैट डिस्प्ले, अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट और कस्टम डिस्प्ले पैनल भी मिल सकता है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :