झारखंड में बीई बीटेक नामांकन के लिए चार चरणों में होगी काउंसलिंग, 5 जुलाई को आएगी राज्य मेधा सूची

झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई और बीटेक नामांकन के लिए चार काउंसलिंग आयोजित की जाएंगी। जेईई मेंस के अंकों के आधार पर 5 जुलाई को राज्य मेधा सूची ...और पढ़ें

जेईई मेंस के अंकों के आधार पर पांच जुलाई को प्रकाशित होगी राज्य मेधा सूची।
बीई/बीटेक नामांकन के लिए चार काउंसलिंग होंगी।
जेईई मेंस पर आधारित राज्य मेधा सूची 5 जुलाई को।
काउंसलिंग प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होगी।
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के इंजीनियरिंग कालेजों में बीई तथा बीटेक में नामांकन के लिए चार काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने काउंसिलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
इससे पहले पर्षद द्वारा जेईई मेंस के प्राप्तांकों के आधार पर राज्य मेधा सूची तैयार करने के लिए इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए। इसके आधार पर पर्षद पांच जुलाई को राज्य मेधा सूची का प्रकाशन करेगा, जिसके बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
तय कार्यक्रम के अनुसार, पहली काउंसिलिंग के लिए छह से नौ जुलाई तक सीटों के आवंटन के लिए विकल्प भरे जाएंगे। 10 जुलाई तक उसमें संशोधन हो सकेगा। 12 से 17 जुलाई तक पर्षद द्वारा सीटों का औपबंधिक आवंटन किया जाएगा।
आवंटित संस्थानों में प्रमाणपत्रों की जांच के बाद 13 से 17 जुलाई तक नामांकन होगा। पहली काउंसिलिंग के आधार पर नामांकन के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए दूसरी काउंसिलिंग होगी। इसके तहत 17 से 19 जुलाई तक नए अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
पर्षद 18 जुलाई को पहली काउंसिलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों की विवरणी प्रकाशित करेगा। 20 जुलाई को राज्य मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद 22 जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा सीटों के विकल्प भरे जाएंगे।
24 से 29 जुलाई तक औपबंधिक रूप से सीटों का आवंटन होगा तथा 25 से 29 जुलाई तक आवंटित संस्थानों और सीटों के विरुद्ध नामांकन होगा। दूसरी काउंसिलिंग से नामांकन के बाद रिक्त रहनेवाली सीटों के लिए तीसरी काउंसिलिंग शुरू होगी, जिसके लिए नए अभ्यर्थियों से 29-31 जुलाई तक आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
आठ से नौ अगस्त तक विकल्प भरे जाएंगे
पर्षद 30 जुलाई को दूसरी काउंसिलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों की विवरणी प्रकाशित करेगा। एक अगस्त को राज्य मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद दो अगस्त तक अभ्यर्थियों द्वारा सीटों के विकल्प भरे जाएंगे।
तीन से छह अगस्त तक औपबंधिक रूप से सीटों का आवंटन होगा तथा चार से छह अगस्त तक आवंटित संस्थानों और सीटों के विरुद्ध नामांकन होगा। इसी तरह, चौथी काउंसिलिंग के लिए नए अभ्यर्थी छह से सात जुलाई दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। सात अगस्त को रिक्त सीटों की विवरणी प्रकाशित होगी।
आठ अगस्त को राज्य मेधा सूची का प्रकाशन होगा। आठ से नौ अगस्त तक विकल्प भरे जाएंगे तथा 10 से 11 अगस्त तक सीटों का आवंटन होगा तथा आवंटित संस्थानों में नामांकन होगा।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :