Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

लातेहार: आवंटन के बावजूद 5 महीने से मानदेय को तरस रहे स्वास्थ्य सहिया और CHO, बढ़ी परेशानियां

लातेहार: आवंटन के बावजूद 5 महीने से मानदेय को तरस रहे स्वास्थ्य सहिया और CHO, बढ़ी परेशानियां


लातेहार में स्वास्थ्य सहिया और सीएचओ पिछले पांच माह से मानदेय के इंतजार में हैं, जबकि आवंटन उपलब्ध है। जिला परिषद सदस्य के हस्तक्षेप के बाद प्रभारी चि ...और पढ़ें







प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मुलाकात


स्वास्थ्य सहिया और सीएचओ का पांच माह का मानदेय लंबित।


आवंटन होने के बावजूद भुगतान में देरी से आर्थिक परेशानी।


एक सप्ताह में मानदेय भुगतान का मिला आश्वासन।


बरवाडीह (लातेहार)। गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की डोर संभालने वाले स्वास्थ्य सहिया और सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) पिछले पांच माह से अपने ही मानदेय की प्रतीक्षा में हैं।

विडंबना यह है कि आवंटन उपलब्ध रहने के बावजूद भुगतान लंबित है। लंबे इंतजार ने इन कर्मियों की आर्थिक परेशानियां बढ़ा दी है। कई कर्मियों के लिए परिवार का खर्च चलाना चुनौती बन गया है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मुलाकात

मानदेय भुगतान में हो रही देरी का मामला चर्चा में आया, जब जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंटू कुमार से मुलाकात कर भुगतान में विलंब के कारणों की जानकारी ली और लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सहिया और सीएचओ ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, जनजागरूकता और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी यही कर्मी निभाते हैं। ऐसे में महीनों तक मानदेय लंबित रहने से उनका मनोबल प्रभावित होना स्वाभाविक है।
जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मियों की जवाबदेही

उन्होंने भुगतान प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंटू कुमार ने बताया कि डाटा मैनेजर विनीता कुमारी के अवकाश पर रहने से भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई थी।



अब आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। मानदेय भुगतान को लेकर मिली इस समय-सीमा से स्वास्थ्य कर्मियों में उम्मीद जगी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तय अवधि के भीतर भुगतान होता है या इंतजार का सिलसिला आगे भी जारी रहता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]