Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

350 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी Dev Anand की कल्ट फिल्म, 61 साल पहले रही थी गोल्डन जुबली

350 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी Dev Anand की कल्ट फिल्म, 61 साल पहले रही थी गोल्डन जुबली


वेटरन एक्टर रहे देव आनंद की एक मूवी ऐसी रही थी, 350 दिनों तक सिनेमाघरों में लगातार चलती रही थी। ...और पढ़ें








देव आनंद की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

50 हफ्तों तक थिएटर्स में चली थी फिल्म


देव आनंद के करियर की कल्ट मूवी


61 साल पहले रिलीज हुई थी ये फिल्म



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 6 दशक लंबे फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) को भला कौन भूल सकता है। यूं तो उन्होंने 100 से अधिक फिल्में की थीं,


लेकिन एक मूवी ऐसी रही थी, जो 50 हफ्तों यानी 350 दिनों तक सिनेमाघरों में लगातार चली थी। आइए जानते हैं कि वह कल्ट क्लासिक पुरानी फिल्म कौन सी थी, जो देव आनंद साहब के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।


देव आनंद कr कल्ट मूवी

बात की जाए एक्टर देव आनंद के करियर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के बारे में तो उस मामले में बेझझिक फिल्म गाइड (Guide) का नाम लिया जाता है। इस मूवी का निर्देशन देव के भाई विजय आनंद ने किया था और इसे आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार मूवी के तौर पर याद किया जाता है। साल 1965 में रिलीज होने वाली गाइड ने अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर हर किसी को प्रभावित कि





आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार गाइड उस साल की सबसे सफल मूवी रही। इतना ही नहीं ये फिल्म कई सिनेमाघरों में 50 से अधिक हफ्तों तक सफलतापूवर्क चली थी। जिसकी वजह से देव आनंद की मूवी को गोल्डन जुबली का खिताब मिला था। इस तरह से गाइड ने सही मायनों में देव आनंद के करियर को हिंदी सिनेमा में स्थापित कर दिया था।




इस फिल्म देव आनंद के अलावा अभिनेत्री वहीदा रहमान ने भी अहम भूमिका अदा की थी। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी वहीदा इस मूवी की लीड एक्ट्रेस के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। उनसे पहले फिल्म का ऑफर अभिनेत्री शायरा बानो को दिया गया था, जिन्होंने किसी कारणवर्ष इसे रिजेक्ट कर दिया था।


फिल्म की बेहतरीन कहानी के अलावा इसके गाने भी काफी कमाल के रहे और आज भी उन्हें श्रोता सुनना पसंद करते हैं। जिनमें गाता रहे मेरा दिल... और आज फिर जीने की तमन्ना... जैसे कई गीत शामिल रहे।
नोवल पर आधारित थी कहानी

दरअसल देव आनंद की गाइड की कहानी एक नोवल पर आधारित थी, जिसको मशहूर उपन्यासकार आर के नारायण ने लिखा था। उस उपन्यास का नाम भी गाइड था। इस मामले की आधिकारिक जानकारी देव साहब की ऑटोबायोग्राफिक 'रोमांसिंग विद लाइफ' में पढ़ने को मिलती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]