Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

26 सालों से आशिकों को रुला रहा है Govinda का पुराना गाना, अधूरे प्यार का करता है दर्द बयां

26 सालों से आशिकों को रुला रहा है Govinda का पुराना गाना, अधूरे प्यार का करता है दर्द बयां

अभिनेता गोविंदा का एक सॉन्ग ऐसा है, जो सिनेमा जगत के बेस्ट एवर सैड सॉन्ग माना जाता है। ...और पढ़ें








गोविंदा का सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)


गोविंदा पर फिल्माया गया था सैड सॉन्ग


26 सालों से कल्ट बना हुआ है ये गाना


दर्द भरे गीत को इस सिंगर ने दी थी आवाज



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा को एक वक्त पर हिट फिल्मों की मशीन माना जाता था। अपने करियर में एक से बढ़कर मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले गोविंदा (Govinda) पर कई कल्ट गाने भी फिल्माए गए हैं। जिनमें से एक पॉपुलर सॉन्ग के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।


सैड सॉन्ग की तर्ज पर पिछले 26 सालों से उनके इस गीत को खूब सुना जाता है और ये आशिकों को रुलाने का काम करता है। आइए जानते हैं कि यहां गोविंदा के कौन से गाने के बारे में बात की जा रही है।

गोविंदा का कल्ट सैड सॉन्ग

90 के दशक से लेकर 2000 तक गोविंदा ने लगातार कई बैक टू बैक हिट मूवीज दी थीं। अपनी कॉमिक और डांसिंग स्कील के दम पर गोविंदा ने हर किसी का दिल जीता था। लेकिन साल 2000 में आई फिल्म हद कर दी आपने में गोविंदा एक गाना ऐसा रहा है, जिसमें वह दुखी और इंटेंस रोल में नजर आए थे। दरअसल उस गीत के बोल थे- ओये राजू प्यार ना करियो... (Oye Raju Pyar Na Kariyo)।





अभिनेत्री रानी मुखर्जी और गोविंदा पर ये गाना फिल्म में उस वक्त दिखाया गया है, जब ये दोनों ट्रिप के बाद एक दूसरे से अलग होते हैं। 5 मिनट 53 सेकेंड के ओये राजू प्यार ना करियो.. सॉन्ग के अंदर कई ऐसे अंतरे हैं, जिनको सुनकर आपको भी अपने अधूर प्रेम की याद जाएगी।




इस गाने को सिंगर आनंद राज आनंद (Anand Raj Anand) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था और आज भी श्रोता इसे हार्ट ब्रेकिंग सॉन्ग के तौर पर सुनना पसंद करते हैं। बात की जाए ओये राजू प्यार ना करियो.. की मेकिंग की तरफ तो आनंद राज ने सिर्फ अपनी दर्द भरी आवाज से ही नहीं बल्कि अपने संगीत की धुनों के दम पर इस गाने को कालजयी बनाया है।


इसके अलावा गीतकार आनंद बक्शी के इसके लिरिक्स लिखकर अहम योगदान दिया। इस तरह से गोविंदा का ये शानदार गीत बनकर रेडी हुआ था।
20वीं सदी का सबसे बेस्ट सैड सॉन्ग

गोविंदा की फिल्म हद कर दी आपने का ओये राजू प्यार ना करियो... 20वीं सदी का सबसे बेस्ट सॉन्ग माना जाता है। 2000 के पहले दशक में इस गीत की लोकप्रियता काफी देखने तो मिली थी। आज भी यूट्यूब पर इस गाने को 522 मिलियन व्यूज मिले हुए हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]