20 रुपये का जुर्माना स्कूल से निकालने की धमकी... बेंगलुरु में 8वीं की छात्रा ने दी जान

बेंगलुरु में 8वीं की छात्रा मधुश्री ने स्कूल शिक्षक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में 20 रुपये के जुर्माने और स्कूल से ...और पढ़ें
-1783669153552_v.webp)
बेंगलुरु में 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या (यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।)
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में बेंगलुरु के बाहरी इलाके अनेकल तालुक स्थित मरासुरु मदिवाला गांव से आत्महत्या की खबर सामने आई है, जहां कक्षा 8वीं करी छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस को छात्रा के पास से एक हाथों से लिखा हुआ सुसाइट नोट मिला है, जिसमें उसने स्कूल के शिक्षक पर मानसिक यातना और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।
20 रुपये के जुर्माने से जुड़ा है मामला?
छात्रा द्वारा लिखे सुसाइड नोट के अनुसार, होमवर्क पूरा न करने पर उस पर 20 रुपये का जुर्माना लगाया गया था और स्कूल से निकालने की धमकी दी गई थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया।
उसने आगे आरोप लगाया कि उसे स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) जारी करने की धमकी दी गई थी। नोट में दावा किया गया है कि इससे वह भावनात्मक रूप से इतनी परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान मरासुरु सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा मधुश्री के रूप में हुई है। जो कक्षा 8वीं में पढ़ती थी। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षकों द्वारा यातना और उत्पीड़न किए जाने के बाद वह व्यथित थी।
हेल्पलाइन (Helpline): यदि आप भी किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर ऐसी समस्या झेल रहे किसी शख्स को आप जानते हैं तो नीचे दी गई जानकारी मददगार साबित हो सकती है। सरकार की हेल्पलाइन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क किया जा सकता है।
केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट: https://telemanas.mohfw.gov.in/home
डॉक्टरी सलाह लेने के लिए टोल फ्री नंबर पर डायल करें: 18008914416
मानसिक स्वास्थ्य सहायता और संसाधनों तक पहुंचने के लिए टेली मानसिक वेबसाइट (https://telemanas.mohfw.gov.in/home) से एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :