Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गढ़वा में घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन कर रहे बीएलओ, 100% प्रिंट कार्य पूरा

गढ़वा में घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन कर रहे बीएलओ, 100% प्रिंट कार्य पूरा




गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जारी है। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन और प्रपत्र वितरण कर रहे है ...और पढ़ें








गढ़वा में घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन कर रहे बीएलओ

HIGHLIGHTS

बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, प्रपत्र वितरण कर रहे।


जिले में सभी 957 ईपी पार्ट्स का प्रिंट कार्य पूर्ण।


उपायुक्त ने शुद्ध मतदाता सूची हेतु जनसहयोग की अपील की।


 गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने का कार्य पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ जारी है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के नेतृत्व में अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं प्रपत्र वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
कुल 8,62,092 मतदाता सूचीबद्ध

06 जुलाई 2026 तक प्राप्त प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार जिले के 80-गढ़वा एवं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8,62,092 मतदाता सूचीबद्ध हैं, जिनके लिए 957 बीएलओ कार्यरत हैं।

इनमें से 916 बीएलओ (95.72 प्रतिशत) का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। जिले में प्रत्येक बीएलओ के जिम्मे औसतन 901 मतदाताओं का दायित्व है।
100 प्रतिशत डाउनलोड एवं प्रिंट कार्य पूर्ण

अभियान के अंतर्गत दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 957 ईपी पार्ट्स (100 प्रतिशत) का डाउनलोड एवं प्रिंट कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके उपरांत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है।


अब तक जिले में 441065 गणना प्रपत्र (51.16 प्रतिशत) मतदाताओं के बीच वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 60293 प्रपत्रों (6.99 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जबकि 60022 प्रपत्र (6.96 प्रतिशत) बीएलओ द्वारा द्वारा सत्यापन भी संपन्न किया जा चुका है।
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता

80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता हैं, जिनके लिए 455 बीएलओ नियुक्त हैं। इनमें से 432 बीएलओ (94.95 प्रतिशत) को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस क्षेत्र में 185031 गणना प्रपत्र (43.37 प्रतिशत) वितरित किए गए हैं। अब तक 32716 प्रपत्रों (7.67 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन, 32558 प्रपत्रों (7.63 प्रतिशत) का सत्यापन किया जा चुका है।

भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता

वहीं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता हैं, जिनके लिए 502 बीएलओ कार्यरत हैं। इनमें से 484 बीएलओ (96.41 प्रतिशत) प्रशिक्षित हो चुके हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक 256034 गणना प्रपत्र (58.80 प्रतिशत) वितरित किए गए हैं। इनमें से 27577 प्रपत्र (6.33 प्रतिशत) डिजिटाइज किए जा चुके हैं तथा 27464 प्रपत्रों (6.31 प्रतिशत) का सत्यापन भी पूरा किया जा चुका है।
डिजिटाइजेशन एवं मैपिंग कार्य भी निरंतर

अभियान के दौरान मतदाताओं के विवरण का डिजिटाइजेशन एवं मैपिंग कार्य भी निरंतर प्रगति पर है। अब तक जिले में 25883 प्रपत्रों की मैपिंग तथा 33916 प्रोजेनी मैपिंग पूरी की जा चुकी है। कोई भी प्रपत्र मैपिंग से वंचित नहीं है, जो अभियान के सुव्यवस्थित संचालन को दर्शाता है।
SIR अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील

उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए पूरी तरह शुद्ध एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके। इसके लिए सभी बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा के भीतर घर-घर जाकर कार्य पूर्ण करने तथा प्रत्येक प्रपत्र का समयबद्ध सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय सहयोग करें। बीएलओ के घर आने पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र समय पर भरकर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। जनसहयोग से ही शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण संभव हो सकेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]