Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

WiFi की स्पीड अचानक हो जाती है स्लो? शायद आप भूल रहे हैं ये जरूरी काम

WiFi की स्पीड अचानक हो जाती है स्लो? शायद आप भूल रहे हैं ये जरूरी काम


वाईफाई राउटर को लगातार चलाने से उसकी परफॉर्मेंस घट जाती है, जिससे इंटरनेट स्पीड धीमी हो जाती है। इसे नियमित रूप से रीस्टार्ट करने से अस्थायी डेटा साफ ...और पढ़ें






WiFi की स्पीड अचानक हो जाती है स्लो? शायद आप भूल रहे हैं ये जरूरी काम


राउटर की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए उसे रीस्टार्ट करें।


रीस्टार्ट करने से अस्थायी डेटा साफ होता है, स्पीड बढ़ती है।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट यूज करने के लिए आज WiFi राउटर सबसे जरूरी डिवाइस में से एक बन गया है। स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और कई अन्य गैजेट्स इसी के जरिए इंटरनेट से कनेक्टेड रहते हैं। हालांकि आज भी ज्यादातर लोग राउटर को एक बार ऑन करने के बाद कई महीनों तक इसे ऑफ नहीं करते हैं।


ऐसे में राउटर लगातार 24 घंटे चलने की वजह से कई बार इसकी परफॉर्मेंस कम हो जाती है, जिसका असर इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क स्टेबिलिटी पर देखने को मिलता है। वहीं, अगर आप भी इन दिनों ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं तो शायद आप एक जरूरी काम भूल रहे हैं।

WiFi की स्पीड अचानक क्या हो जाती है स्लो?

दरअसल WiFi की स्पीड अचानक स्लो होने की वजह राउटर का लंबे टाइम तक बिना रीस्टार्ट किए काम करना भी हो सकता है। चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं कि WiFi राउटर को रीस्टार्ट करने से क्या-क्या फायदे होते हैं...

रीस्टार्ट करने से क्या फायदा?

आसान शब्दों में कहें तो राउटर भी किसी छोटे कंप्यूटर की तरह ही काम करता है। इसके अंदर मेमोरी, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर मौजूद होते हैं। ऐसे में लगातार यूज के दौरान इसकी टेम्पररी मेमोरी में कई तरह की फाइलें और डेटा स्टोर हो जाते हैं। इसलिए राउटर को रीस्टार्ट करने पर ये फालतू डेटा क्लियर हो जाता है और सिस्टम फिर से नए सिरे से काम शुरू करता है।




वहीं अगर आपको नेटवर्क से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें आ रही हैं तो वो भी रीस्टार्ट के बाद खत्म हो सकती हैं। कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि ऐसा करने से इंटरनेट की स्पीड अच्छी हो जाती है और कनेक्शन पहले की तुलना में ज्यादा स्टेबल रहता है।
WiFi राउटर कितने टाइम बाद रीस्टार्ट करें?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू WiFi राउटर को महीने में कम से कम एक बार रीस्टार्ट करना जरूरी है। वहीं अगर घर में इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हो रहा है या कई डिवाइस एक साथ Wifi से जुड़े रहते हैं, तो हर दो से तीन हफ्ते में राउटर को रीस्टार्ट करना चाहिए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]