Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

370 रुपए के बिरयानी विवाद पर फूटा Rashami Desai का गुस्सा, Pranit More को लगाई फटकार; बोलीं- 'उसका शो तो बंद...'

370 रुपए के बिरयानी विवाद पर फूटा Rashami Desai का गुस्सा, Pranit More को लगाई फटकार; बोलीं- 'उसका शो तो बंद...'


प्रणित मोरे के शो में 23 साल के हिमांशु के किए गए 370 रूपये के बिरयानी रिमार्क पर अब रश्मि देसाई का गुस्सा फूटा और उन्होंने कॉमेडियन को खरी-खोटी सुनाई ...और पढ़ें






प्रणित मोरे पर भड़कीं रश्मि देसाई/ फोटो- Instagram


प्रणित मोरे को आर्टिस्ट बुलाने पर भड़कीं रश्मि देसाई


एक्ट्रेस ने कहा- न आर्टिस्ट और न ही कॉमेडियन है


370 की बिरयानी रिमार्क पर लगाई प्रणित को फटकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रणित मोरे के शो में 370 रुपए की बिरयानी को लेकर किए गए रिमार्क पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स और सितारे 23 साल के हिमांशु जांगरा के महिला को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर तो रिएक्ट कर ही रहे हैं, लेकिन प्रणित मोरे ने जिस तरह से उन्हें हंसते हुए बोलने का मौका दिया, उसे लेकर लोगों में ज्यादा आक्रोश है।


रीम शेख, कुशा कपिला और उर्फी जावेद जैसे कई सितारों के बाद अब 'उतरन' एक्ट्रेस रश्मि देसाई का कॉमेडियन पर गुस्सा फूटा है, साथ ही उन्हें 'कलाकार' कहने पर भी एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
प्रणित न आर्टिस्ट है और न कॉमेडियन

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर प्रणित मोरे की Youtube वीडियो शेयर करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की और लिखा, "प्रफुल भाई ये कॉमेडी नहीं है, ये नॉर्मल बातचीत है, जिसमें कोई कंटेंट नहीं है। जब किसी के पास कंटेंट नहीं होता और उनमें कोई क्रिएटिविटी नहीं होती, तो वह बातचीत करना शुरू कर देते हैं। प्रणित न तो आर्टिस्ट है और न ही कॉमेडियन।"

रश्मि देसाई का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने उन लोगो को भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जो कला जगत को बेवजह ट्रोल कर रहे थे। रश्मि देसाई ने लिखा, "कला जगत को बेवजह ट्रोल किया जा रहा है। यह एक सच्चे कलाकार के लिए बहुत ही बुरी चीज है। इस लड़के की नौकरी तो चली गई है और प्रणित मोरे का शो भी बंद होना चाहिए। प्रणित मोरे तुम्हें शर्म आनी चाहिए। गुडगांव के लड़के को भी।"



क्या है प्रणित मोरे के शो से जुड़ा यह पूरा मामला?

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि 23 साल के हिमांशु जांगरा ने प्रणित मोरे के शो में एक महिला के साथ डेट पर जाने के मामले में एक अभद्र टिप्पणी की थी। हिमांशु ने ऑडियंस के बीच से उठकर बताया कि वह एक लड़की को डेट पर ले गए,जहां उन्होंने चिकन बिरयानी खाई, जिसके 370 रुपये उसने दिए। जब उनकी चिकन बिरयानी खत्म हो गई, तो उसने हिमांशु से यह गुजारिश की कि वह उन्हें घर छोड़ दे। यह सुनकर हिमांशु ने कहा कि 'मैंने 370 रुपए लगाए हैं, मैं वसूल तो करूंगा।"




इसके बाद हिमांशु जांगरा ने महिला के साथ बिताए प्राइवेट पलों को पब्लिकली ऐसे बताया, जिससे सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले को बढ़ता देख प्रणित मोरे ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर माफी माफी और बताया कि उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम भी डिएक्टिवेट कर दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]