Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

किसी दूसरे का WhatsApp अपने iPhone में कैसे चलाएं? नहीं पड़ेगी किसी थर्ड-पार्टी एप की जरूरत

किसी दूसरे का WhatsApp अपने iPhone में कैसे चलाएं? नहीं पड़ेगी किसी थर्ड-पार्टी एप की जरूरत

अब आईफोन यूजर्स एक ही डिवाइस पर बिना किसी थर्ड-पार्टी एप के दो वॉट्सऐप अकाउंट चला सकते हैं। ...और पढ़ें






किसी दूसरे का WhatsApp अपने iPhone में कैसे चलाएं? नहीं पड़ेगी किसी थर्ड-पार्टी एप की जरूरत


आईफोन पर अब दो वॉट्सऐप अकाउंट संभव।


थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।


पर्सनल और प्रोफेशनल चैट आसानी से मैनेज करें।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp इस वक्त दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है। ऐसे में बहुत से लोग तो पर्सनल और प्रोफेशनल काम के लिए अलग-अलग नंबर यूज करते हैं। इस सिचुएशन में बार-बार मोबाइल बदलना या दूसरा डिवाइस साथ रखना परेशानी की वजह बन सकता है।


हालांकि अब अच्छी खबर ये है कि iPhone यूजर्स भी बिना किसी थर्ड-पार्टी एप की मदद के एक ही डिवाइस में किसी दूसरे WhatsApp अकाउंट को भी ऐड कर सकते हैं या किसी दूसरे का WhatsApp अकाउंट अपने iPhone में खोल सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...


इनबिल्ट फीचर करेगा मदद

दरअसल WhatsApp अपने यूजर्स को अब आईफोन में भी ऐसा फीचर दे रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स एक ही एप में दो अलग-अलग अकाउंट यूज कर सकते हैं। इसके लिए किसी एक्स्ट्रा एप्लिकेशन को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। बस दूसरे नंबर का WhatsApp अकाउंट पहले से एक्टिव होना चाहिए। इसके बाद OTP से लॉगिन पूरा कर लें।


किसी दूसरे का WhatsApp अपने iPhone में कैसे चलाएं?

अगर आप अपने iPhone में किसी दूसरे का WhatsApp अकाउंट ऐड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें...सबसे पहले तो WhatsApp एप ओपन करें।
इसके बाद नीचे दिए गए Settings ऑप्शन पर क्लिक करें।
अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम पर क्लिक करें।
इधर से अब Add Account के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर को एंटर करें।
यहां से आप QR कोड के जरिए किसी दूसरे का WhatsApp अकाउंट भी चला सकते हैं।
नए नंबर के लिए OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
सेटअप पूरा होते ही दूसरा अकाउंट आपके iPhone में ऐड हो जाएगा।
स्विच करना भी है आसान

दूसरा अकाउंट ऐड करने के बाद यूजर्स जरूरत के मुताबिक दोनों अकाउंट के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इससे पर्सनल और ऑफिस चैट्स को अलग-अलग मैनेज करना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]