Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vaibhav Suryavanshi ने 2026 में खेले 5 नॉकआउट मैच में दिखाया बेखौफ अंदाज, 4 दिन बाद कर सकते हैं इंटरनेशनल डेब्यू

Vaibhav Suryavanshi ने 2026 में खेले 5 नॉकआउट मैच में दिखाया बेखौफ अंदाज, 4 दिन बाद कर सकते हैं इंटरनेशनल डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी नॉक आउट मुकाबलों के नए किंग बनते जा रहे हैं। इस साल खेले 5 करो या मरो वाले मुकाबलों में वैभव ने 4 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगाई है। ...और पढ़ें








वैभव सूर्यवंशी


ट्राई सीरीज के फाइनल में गरजा वैभव का बल्‍ला


आयरलैंड दौर पर पहन सकते हैं डेब्‍यू कैप


26 जून से हो रही टी20 सीरीज की शुरुआत


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) नॉक आउट मुकाबलों के नए किंग बनते जा रहे हैं। इस साल खेले 5 करो या मरो वाले मुकाबलों में वैभव ने 4 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगाई है। 3 बार ऐसा हुआ है जब वैभव 90 से ज्‍यादा रन बनाकर आउट हुए। यह उनके बेखौफ अंदाज को दर्शाता है। वह अपने शतक की परवाह किए बिना धुंआधार बल्‍लेबाजी करते रहते हैं।


ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि वैभव इंटरनेशनल डेब्‍यू कब कर रहे हैं? आयरलैंड और इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वैभव को भारतीय स्‍क्वॉड में चुना गया है। ऐसे में इन दौरों पर उन्‍हें डेब्‍यू कैप मिल सकती है। आयरलैंड दौरे की शुरुआत 26 जून से होगी। अगर पहले टी20 में वैभव को मौका मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में डेब्‍यू करने वाले भारतीय का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।


आयरलैंड में होंगे 2 टी20पहला टी20: 26 जून
दूसरा टी20: 28 जून
इंग्‍लैंड के खिलाफ 5 टी20पहला टी20: 1 जुलाई
दूसरा टी20: 4 जुलाई
तीसरा टी20: 7 जुलाई
चौथा टी20: 9 जुलाई
पांचवां टी20: 11 जुलाई
इस साल के नॉक आउट मैच

रविवार, 21 जून को ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव ने निडर होकर बल्‍लेबाजी की। भारतीय सलामी बल्‍लेबाज ने 8 छक्‍कों और 10 चौकों की मदद से 29 गेंदों पर 94 रन कूट दिए। वह अपने शतक से एक शॉट दूर थे।

अंडर-19 विश्‍व कप

अंडर-19 विश्‍व कप 2026 के सेमीफाइनल में वैभव ने 33 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्‍ले से 9 चौके और 4 छक्‍के निकले थे। भारत ने अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।
फाइनल मुकाबला

अंडर-19 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना इंग्‍लैंड से हुआ था। इस मैच में वैभव ने बाउंड्री की लाइन लगा दी थी। भारतीय क्रिकेट का भविष्‍य माने जा रहे वैभव ने 15 चौकों और 15 छक्‍कों की बदौलत 80 गेंदों पर 175 रन कूट दिए थे। वैभव की इस पारी के चलते भारत अंडर-19 टीम ने 100 रन से फाइनल मैच जीता था।
एलिमिनेटर मैच

IPL 2026 में सबसे ज्‍यादा रन बनाकर वैभव ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। 19वें सीजन के एलिमिनेटर मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के इस बैटर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों का सामना किया था और 97 रन बनाए थे। इस मैच में वैभव ने 4 चौके और 12 हवाई फायर किए थे।
क्‍वालिफायर-2

IPL 2026 के दूसरे क्‍वालिफायर मैच में भी वैभव का बल्‍ला गरजा था। 15 साल के बैटर ने गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 47 गेंदों पर 96 रन जड़ दिए थे। हालांकि, राजस्‍थान रॉयल्‍स को 7 विकेट से यह मैच गंवाना पड़ा था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]