Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'पंजाब जाकर खेती करो...', Sunny की हरकत से बुरी तरह भड़क गई थीं एक्ट्रेस, Dharmendra के बेटे की लगाई थी क्लास

'पंजाब जाकर खेती करो...', Sunny की हरकत से बुरी तरह भड़क गई थीं एक्ट्रेस, Dharmendra के बेटे की लगाई थी क्लास


'घायल' की शूटिंग के दौरान उनकी ऑनस्क्रीन भाभी ने जमकर उनकी क्लास लगाई थी और साथ ही उन्हें धर्मेंद्र का नाम खराब न करके गांव जाकर खेती करने की नसीहत दे ...और पढ़ें






सनी देओल की वजह से एक्ट्रेस का हुआ था भेजा फ्राई/ फोटो- Instagram

सनी देओल की हरकत से नाराज हुई थीं दिग्गज एक्ट्रेस


धर्मेंद्र का नाम खराब न करने की दी थी नसीहत


जब गुस्से में एक्टर के घर पहुंच गई थीं ये एक्ट्रेस


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन के अलावा कोई दूसरा एक्टर बड़े पर्दे पर 'एंग्री यंग मैन' बनकर उभरा, तो वह सनी देओल ही थे। सनी देओल का गुस्सा तो हमने स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही देखा है, लेकिन उन पर कोई भड़क जाए, यह इमेजिन करना थोड़ा मुश्किल सा लगता है।


हालांकि, 36 साल पहले ऐसा हुआ है, जब 'घायल' के सेट पर सनी देओल की ऑनस्क्रीन भाभी का किरदार अदा करने वाली एक अभिनेत्री ने गुस्से में यह तक कह दिया था कि तुम काम करने लायक नहीं हो। कौन थीं वह एक्ट्रेस जिन्होंने सनी देओल को किया था सीधा, नीचे पढ़ें दिलचस्प किस्सा।

सनी देओल ने इस दिग्गज अभिनेत्री को किया था नाराज

सनी देओल ने जिस दिग्गज अभिनेत्री को नाराज किया था, वह कोई और नहीं, बल्कि मौसमी चटर्जी हैं। धर्मेन्द्र और मौसमी चटर्जी ने 70 और 80 के दौर में कई बड़ी फिल्मों में साथ काम किया, ऐसे में उनके संबंध देओल परिवार से अच्छे थे। साल 1990 में रिलीज हुई सनी देओल की हिट फिल्म 'घायल' में मौसमी चटर्जी ने उनकी ऑनस्क्रीन भाभी का किरदार अदा किया था।

किस्सा टीवी फेसबुक पेज के मुताबिक,जब भी सनी देओल और मौसमी चटर्जी के साथ में सीन शूट होते थे, तो अक्सर 'गदर' अभिनेता सेट पर लेट आते थे। एक बार तो ऐसा हुआ कि मौसमी सेट पर बैठी हैं और काफी देर बाद भी सनी देओल नहीं आए। गुस्से में मौसमी चटर्जी उनके घर ही पहुंच गईं और उन्होंने अभिनेता को खूब डांटा और कहा कि 'तुम काम करने लायक नहीं हो, धरम जी का नाम खराब कर रहे हो।"




सनी देओल को हुआ गलती का एहसास मांगी माफी

मौसमी चटर्जी से मिली फटकार के बाद सनी देओल को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने दिग्गज अदाकारा से माफी मांगी। उस दिन के बाद 'घायल' की शूटिंग के दौरान सनी एक भी दिन लेट नहीं हुए। हालांकि, बाद में देओल परिवार के साथ उनके कुछ विवाद हो गए थे, जिसकी वजह से साल 1990 में वह 'घायल' की पार्टी में भी शामिल नहीं हुई थीं।




मौसमी चटर्जी ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात को लेकर नाराजगी भी जताई थी कि उन्होंने धर्मेंद्र के अनुरोध पर यह मूवी की, लेकिन जब फिल्म को सफलता मिली तो उन्हें पार्टी में इनवाइट तक नहीं किया गया। आपको बता दें कि घायल, आमिर खान की फिल्म 'दिल' से बॉक्स ऑफिस पर टकराई थी। ढाई करोड़ के बजट में बनी मूवी ने तकरीबन 8 करोड़ तक का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस किया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]