Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'गद्दी-गन्स पावर' के खेल में फिर खून से सनेगा 'मिर्जापुर', पोस्टर के साथ टीजर डेट का ऐलान

गद्दी-गन्स पावर' के खेल में फिर खून से सनेगा 'मिर्जापुर', पोस्टर के साथ टीजर डेट का ऐलान


'मिर्जापुर द मूवी' के सिनेमाघरों में आने से पहले मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टीजर रिलीज डेट से भी पर्दा ...और पढ़ें







धमाकेदार पोस्टर के साथ मेकर्स ने टीजर डेट का भी किया ऐलान/ फोटो - Instagram



मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर बहेगा खून


मेकर्स ने शेयर किया फिल्म से पहला पोस्टर


कब 'मिर्जापुर: द मूवी' का आएगा टीजर?



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर की 'गद्दी' का संग्राम अब बड़े पर्दे पर फैंस को देखने को मिलने वाला है। एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी इस सफल सीरीज पर फिल्में लेकर आ रहा है, जिसमें एक बार फिर से गुड्डू भैया, मुन्ना भाई और कालीन भैया का आतंक दिखने वाला है और जमकर खून खराबा होने वाला है।


मिर्जापुर: द मूवी को सिनेमाघरों में लाने से पहले मेकर्स लगातार फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं। बीते दिन 'मिर्जापुर' का एक रिकैप दिखाया गया था। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मूवी का टीजर कब दर्शकों के सामने आएगा।

'गद्दी' के लिए हाथों में फिर थामी बंदूक

पोस्टर के बीच में 'मिर्जापुर' की वह 'गद्दी' रखी हुई है, जिसको पाने के लिए सब एक-दूसरे का खून बहाने के लिए बिल्कुल तैयार बैठे हैं। इसी के साथ आसपास बंदूके लाइन से लगी हुई हैं, जिसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "गद्दी है तो हम हैं'। यह मिर्जापुर की उस दुनिया की याद दिलाती है,जहां सत्ता पाना ही सबका सपना भी है और अंतिम मिशन भी।

ज्यादा जानकारी शेयर किए बिना इन पोस्टर्स के साथ मेकर्स ने यह साफ कर दिया है कि मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि और भी ज्यादा खतरनाक होने वाली है, जिस पर अपना अधिकार जमाने के लिए सिर्फ कालीन और गुड्डू भैया के बीच लड़ाई नहीं है, बल्कि इस पर कई और लोगों की नजरें हैं।



कब रिलीज होगा मिर्जापुर: द मूवी का टीजर?

धमाकेदार पोस्टर्स के साथ ही मेकर्स ने क्राइम ड्रामा फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के टीजर रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। कल यानी कि 25 जून को मूवी का धमाकेदार टीजर दर्शकों के सामने आ जाएगा, जिसमें मेकर्स अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज से अलग फैंस के लिए क्या नया और धमाकेदार लाएंगे, इसका खुलासा भी हो जाएगा।


मूवी की स्टारकास्ट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा के अलावा इस बार 'मिर्जापुर' की 'गद्दी' के लिए जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सुशांत सिंह आर मोहित मलिक जैसे सितारे भी लड़ते नजर आएंगे। मिर्जापुर: द मूवी 4 सितम्बर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]