आज एप्पल का मेगा इवेंट कैसे और कहां देखें? नई Siri से लेकर जानें क्या-क्या होगा खास

एप्पल आज 8 जून को WWDC 2026 इवेंट शुरू कर रहा है, जिसका मुख्य फोकस AI और नए Siri फीचर्स पर होगा। दर्शक इसे Apple TV एप, डेवलपर वेबसाइट और YouTube पर र ...और पढ़ें

WWDC 2026: आज एप्पल का मेगा इवेंट कैसे और कहां देखें? नई Siri से लेकर जानें क्या-क्या होगा खास
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल आज यानी 8 जून को अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फरेंस (WWDC) 2026 की शुरुआत करने जा रहा है। इस बार का इवेंट कंपनी के लिए काफी ज्यादा खास माना जा रहा है क्योंकि इस बार पूरा फोकस Artificial Intelligence यानी AI पर रहेगा। पिछले कुछ सालों में AI की रेस में पिछड़ने के आरोप झेल रहा एप्पल इस बार बड़े एलान करके फैंस को खुश कर सकता है।
WWDC 2026: कैसे और कहां देखें?
WWDC 2026 की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगी। दर्शक iPhone, iPad, Mac, Apple TV 4K, Windows PC, स्मार्ट TV और अन्य डिवाइस पर Apple TV एप के जरिए डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस को स्ट्रीम कर सकते हैं। यह इवेंट Apple डेवलपर एप, Apple डेवलपर वेबसाइट और YouTube चैनल के जरिए ऑनलाइन भी देखा जा सकेगा। आप नीचे दिए गए वीडियो से भी कीनोट एड्रेस देख सकते हैं।
इस मेगा इवेंट में कंपनी iOS 27, iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 समेत कई नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकती है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा नए Siri और AI फीचर्स को लेकर हो रही है। चलिए जानते हैं कि इवेंट में क्या-क्या खास होगा...
Siri में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव
हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Apple Siri को पूरी तरह नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में है। नया Siri सिर्फ वॉयस असिस्टेंट नहीं बल्कि AI साथी की तरह भी काम कर सकता है, जिससे iPhone, iPad और Mac पर बहुत से काम आसान हो जाएंगे।

इतना ही नहीं Siri अपडेट के बादयूजर्स की स्क्रीन पर दिख रही डिटेल्स को समझ सकेगा और एप्स के अंदर जाकर भी वॉयस कमांड के जरिए काम पूरा करेगा। इससे आप ईमेल ड्राफ्ट करवाने से लेकर, कैलेंडर मैनेज करने और अलग-अलग एप्स से जानकारी निकालने जैसे काम भी मिनटों में कर सकेंगे।
Dynamic Island में आ जाएगा Siri
ऐसा भी कहा जा रहा है कि एप्पल Siri के इंटरफेस में भी बड़ा चेंज कर सकता है। मौजूदा ग्लोइंग एनीमेशन की जगह Siri सीधे Dynamic Island में शो हो सकता है। यहां अब जगहों, मौसम, स्पोर्ट्स स्कोर और अन्य जानकारी को कार्ड फॉर्मेट में शो किया जा सकता है।

ChatGPT और Gemini को देगा टक्कर?
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Apple Siri को एक AI चैटबॉट के रूप में भी तैयार कर रहा है। नया Siri एक साथ कई कमांड समझने और उनसे जुड़े काम करेगा। साथ ही चैट हिस्ट्री, iCloud सिंक, फोटो सपोर्ट और ऑटोमैटिक चैट डिलीट जैसे फीचर्स भी इसमें ऐड हो सकते हैं।

Siri तक सीमित नहीं AI फीचर्स
कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया है कि Apple के AI प्लान Siri से भी एक कदम आगे जा सकते हैं। Visual Intelligence फीचर को भी इस बार अपग्रेड मिल सकता है, जिससे ये न्यूट्रिशन लेबल और कॉन्टैक्ट डिटेल्स जैसी डिटेल्स पहचान सकेगा।
जबकि Photos एप में भी AI बेस्ड नए एडिटिंग टूल्स मिलने की उम्मीद है। इनमें फोटो के बाहर एक्स्ट्रा कंटेंट जनरेट करने वाला Extend फीचर और इमेज क्वालिटी बेहतर बनाने वाला Enhance फीचर भी देखने को मिल सकता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :