Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

8000 mAh बैटरी वाले OnePlus के दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, 12GB तक RAM भी

8000 mAh बैटरी वाले OnePlus के दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, 12GB तक RAM भी


OnePlus 10 जून को चीन में अपने दो नए 5G फोन, Turbo 6X और Turbo 6X Pro लॉन्च करेगा। इनमें 8000mAh तक की बैटरी, दमदार प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले जैसे फ ...और पढ़ें








8000 mAh बैटरी वाले OnePlus के दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, 12GB तक RAM भी



OnePlus Turbo 6X सीरीज 10 जून को होगी लॉन्च।


Turbo 6X Pro में मिलेगी 8000mAh की बड़ी बैटरी।


दोनों फोन में दमदार प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपने दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने दोनों डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। ये डिवाइस Turbo 6X और Turbo 6X Pro के नाम से चीन में 10 जून को लॉन्च होने वाले हैं। साथ ही कंपनी ने इन OnePlus Turbo 6X सीरीज डिवाइस को तीज करना भी शुरू कर दिया है।


ये नए डिवाइस पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite जैसे ही दिखते हैं। इनके कुछ स्पेसिफ़िकेशन भी एक जैसे होने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि इन नए डिवाइस में क्या-क्या खास मिलने वाला है...


OnePlus Turbo 6X Pro के स्पेसिफिकेशन्स

ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि OnePlus Turbo 6X Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलने वाली है। साथ ही डिवाइस में Dimensity 7400 SUPER प्रोसेसर और 1.5K सैमसंग आई-प्रोटेक्शन स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा फोन में IP66/68/69/69K फुल वॉटरप्रूफ रेटिंग भी मिलेगी।


OnePlus Turbo 6X के स्पेसिफिकेशन्स

दूसरी तरफ कंपनी का कहना है कि OnePlus Turbo 6X भी लगातार स्मूद परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ दे सकता है। डिवाइस में 144Hz LCD आई-प्रोटेक्शन स्क्रीन, 7000mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 7360 SUPER प्रोसेसर मिल सकता है।
मिलेंगे कई कलर ऑप्शंस

ऑफिशियल लिस्टिंग से ये भी कन्फर्म हो गया है कि OnePlus Turbo 6X Pro ब्लैक और ऑरेंज कलर में आएगा और OnePlus Turbo 6X ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में आएगा। डिवाइस को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वैरिएंट में पेश किया जाएगा।


OnePlus Turbo 6X में 50MP OV50D + 2MP का डुअल रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा, 45W चार्जिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग मिल सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]