अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान Shubman Gill, बल्लेबाजों पर जमकर निकाला गुस्सा

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जीत के बावजूद भारत के कप्तान शुभमन गिल खुश नहीं दिखाई दिए। गिल ने मैच के बाद बल्लेबाजों पर निशाना साधा है। ...और पढ़ें

शुभमन गिल
भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मैच में हराया
शुभमन गिल ने लगाया शतक
भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मैच में 170 रनों से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। मैच में जीत के बावजूद कप्तान शुभमन गिल खुश नहीं थे। उनका कहना था कि इससे भी बड़ा स्कोर बनाया जा सकता था और टीम ऐसी स्थिति में भी थी। भारत ने अफगानी टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।
मैच के बाद कप्तान गिल ने माना कि भारत ने कम स्कोर बनाया था। उन्होंने लखनऊ की गर्मी को लेकर भी बातचीत की और उनका कहना है कि गर्मी की वजह से काफी ऐंठन हुई, जिसकी वजह से क्रैंप का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया मुकाबले में एक समय ऐसी स्थिति में जहां से 450 का स्कोर बना सकती थी लेकिन टीम पूरे 50 ओवर तक नहीं खेल सकी और 49.5 ओवरों में ऑलआउट हो गई।
शुभमन गिल दिखे नाखुश
मैच समाप्त होने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए गिल ने कहा, "यहां पर काफी गर्मी थी और मैंने 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी की, जिससे थोड़ा दर्द है और ऐंठन भी हुई। अभी मैं पूरी तरह से ठीक हूं। गेंद ठीक वहीं जा रही थी, जहां मैं मारना चाहता था। इस सीरीज में मेरा यही लक्ष्य है कि मैं मैच को खत्म करूं और 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करूं। मैं इसे अपनी आदत में डालना चाहता हूं। अगर मुझे शुरुआत मिलती है, तो उसे बड़े स्कोर में बदलना चाहता हूं।"
गिल ने आगे बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हमें शॉट्स खेलते रहने चाहिए था। हमें 430, 440 और 450 के स्कोर को ध्यान में रखना होगा। मैंने रिवर्स स्वीप शॉट खेला और गेंद डीप कवर्स की तरफ चली गई। अगर हम पहले गेंदबाजी करते, तो विकेट एक जैसा ही होता। अगर हमें 310-320 रनों का लक्ष्य मिलता, तो ये हमारे लिए अच्छा होता। इससे हमारे बल्लेबाज दबाव में आते।"
भारत ने जीता मुकाबला
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने 170 रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने मुकाबले में शुभमन गिल और ईशान किशन के शतक के दम पर 402 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में अफगानी टीम 232 रनों पर सिमट गई और भारत ने मैच को 170 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :