Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'अंगूरी भाभी' जाएंगी जेल? हैरेसमेंट के झूठे जाल में प्रोड्यूसर को फंसाया, Shilpa Shinde की गिरफ्तारी की उठी मांग

अंगूरी भाभी' जाएंगी जेल? हैरेसमेंट के झूठे जाल में प्रोड्यूसर को फंसाया, Shilpa Shinde की गिरफ्तारी की उठी मांग



भाबी जी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी के किरदार से फेमस होने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने हाल ही में फेक हैरेसमेंट के आरोपों का खुलासा किया है। ...और पढ़ें






टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (फोटो क्रेडिट- एक्स)


शिल्पा शिंदे ने फेक हैरेसमेंट आरोपों का किया खुलासा


भाबी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर को झूठे जाल में फंसाया


अब शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी पर उठ रही है मांग



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। करीब 10 साल पहले टीवी सीरियल भाबी जी घर पर हैं के निर्माता संजय कोहली पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। जिसको लेकर अब हाल ही में शिल्पा ने खुलासा किया है कि उनके द्वारा कोहली पर लगाया ये आरोप फेक था।


अब इस मामले को लेकर अंगूरी भाभी की आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर मांग भी उठ गई है। जिस पर खुद शिल्पा का भी रिएक्शन सामने आया है।
शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की उठी मांग

हाल ही में शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में भाबी जी घर पर हैं प्रोड्यूसर पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों को झूठ बताया है। इसके बाद से शिल्पा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।




इसके अलावा नई दिल्ली के एनजीओ NCMIndia Council For Men Affairs ने शिल्पा शिंदे को अरेस्ट करने के लिए मुंबई पुलिस को टैग करके अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है, जिसमें शिल्पा का कनफेस बयान भी मौजूद है। इस ट्वीट में लिखा है- आदरणीय मुंबई पुलिस कृपय शिल्पा शिंदे को उनके प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने के लिए गिरफ्तार करें।





इसके बाद इस मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है और शिल्पा शिंदे की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इन सबको देखते हुए शिल्पा की तरफ से ताजा बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है- वह यहां किसी को सफाई देने नहीं बैठी हैं। मुझे पता था कि ऐसा होने वाला है। पॉडकास्ट में दिए गए मेरे बयान को आधा-अधूरा समझा है और उसे पेश किया जा रहा है।
हिना खान ने लगाई लताड़

भाबी जी घर पर हैं के निर्माता संजय कोहली पर झूठे हैरेसमेंट के आरोप लगाने के बाद अब शिल्पा शिंदे को उनकी ही इंडस्ट्री से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी शिल्पा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें लताड़ लगाई है और इस हरकत को घटिया बताया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]