Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा, दीप्ति बनीं महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर; अभिषेक शर्मा को भी मिला सम्मान

विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा, दीप्ति बनीं महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर; अभिषेक शर्मा को भी मिला सम्मान

विजडन अल्मानैक 2026 पुरस्कारों में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा रहा, जिन्होंने 9 में से 7 अवॉर्ड जीते। दीप्ति शर्मा को महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। ...और पढ़ें




 विजडन अल्मानैक 2026 पुरस्कारों में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा देखने को मिला। भारतीय क्रिकेटरों ने कुल नौ में से सात अवॉर्ड अपने नाम किए। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया, जबकि अभिषेक शर्मा को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। दीप्ति शर्मा को यह पुरस्कार पिछले साल के आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया।


22 विकेट लेकर दीप्ति शर्मा पिछले साल हुए महिला वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजी बनी थीं। दीप्ति ने नौ मैचों में 215 रन भी बनाए थे, जिनमें तीन अर्धशतक शामिल थे। विश्व कप जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी
दीप्ति के करियर पर एक नजर266 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं आलराउंडर दीप्ति शर्मा
136 टी-20 मैच में दीप्ति ने 1108 रन और 153 चटकाए हैं, जबकि 124 वनडे में 2771 और 166 और छह टेस्ट में 335 रन और 22 विकेट ले चुकी हैं
33 मैच खेल चुकी हैं दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग में
वह पिछले चार सालों से यूपी वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व करती है।
638 रन और 34 विकेट ले चुकी हैं दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग में
दो डब्ल्यूबीबीएल टीमों की ओर से खेल चुकी हैं दीप्ति शर्मा।
वह 2021-22 में सिडनी थंडर से और 2024-25 में मेलबर्न स्टार्स से खेल चुकी हैं
भारतीय पुरुष क्रिकेटरों का जलवा

अभिषेक शर्मा ने 2025 में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21 मैचों में 859 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 193 का रहा, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। इस विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते उन्हें टी 20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को विजडन के 'फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर' में शामिल किया गया।

गिल ने इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में 754 रन बनाए, जिसमें एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन की ऐतिहासिक पारी भी शामिल रही। सिराज ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्ऱॉफी में 23 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज का दर्जा हासिल किया। पंत ने चोट के बावजूद 479 रन बनाए और मैनचेस्टर टेस्ट में फ्रैक्चर के बावजूद 54 रन की जुझारू पारी खेली।

स्टार्क बने पुरुष क्रिकेटर आफ द ईयर

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पुरुष क्रिकेटर ऑफ द व‌र्ल्ड चुना गया जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज हसीब हमीद को 'फाइव क्रिकेटर्स आफ द ईयर' में शामिल किया गया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]