Motorola का 6,500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 12GB RAM

मोटोरोला ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च किया है, जिसमें 6,500mAh बैटरी, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 12GB रैम जैसे शानदार फीचर्स हैं। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने आज भारत में अपना नया Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए वाले मॉडल को Edge 70 Pro के कुछ हफ्तों बाद पेश किया है। यह नया हैंडसेट Pro मॉडल के मुकाबले कई बेहतरीन अपग्रेड्स ऑफर कर रहा है, जिसमें वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है बल्कि साथ में 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है।
कंपनी ने इस नए डिवाइस को तीन Pantone कलर में पेश किया है। हालांकि डिवाइस में वही MediaTek Dimensity 8000 सीरीज चिपसेट मिल रहा है जो पिछले वाले Edge 70 Pro में देखने को मिला था। डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी भी है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro+ को आप 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इस कीमत पर आपको डिवाइस का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इतना ही नहीं कंपनी इस फोन पर खास बैंक ऑफर भी दे रही है जहां 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। डिवाइस पर एक्सचेंज बोनस बेनिफिट भी मिल रहा है।
डिवाइस की पहली सेल 11 जून से Flipkart और Motorola India के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होने जा रही है। Motorola Edge 70 Pro+ तीन कलर Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel में आता है।
Motorola Edge 70 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स
Motorola के इस नए डिवाइस में 6.8-इंच की 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। डिवाइस 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।
डिवाइस Water Touch फीचर से भी लैस है, यानी आप गीली या नम उंगलियों से भी डिवाइस का इस्तेमाल करते वक्त बेहतर टच रिस्पॉन्स ले सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।

डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट मिल रहा है, जिसके बारे में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये 3.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर कर सकता है। इसके साथ फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही है।
Motorola Edge 70 Pro+ के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां Sony LYT-710 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 3x तक ऑप्टिकल जूम, 50x तक डिजिटल जूम और OIS सपोर्ट भी मिल रहा है।

इसके अलावा फोन में 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है, जिसके साथ एक डेडिकेटेड 2-इन-1 लाइट सेंसर भी फिट किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 50-मेगापिक्सल (f/1.9) का कैमरा है।
इसके अलावा फोन में 6,500mAh बैटरी, 90W (वायर्ड) और 15W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ 5W वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :