Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Satish Shah को किया गया 'पद्मश्री' से सम्मानित, अनुपमा एक्ट्रेस हुईं भावुक; 'साराभाई' एक्टर ने भी दी श्रद्धांजलि

Satish Shah को किया गया 'पद्मश्री' से सम्मानित, अनुपमा एक्ट्रेस हुईं भावुक; 'साराभाई' एक्टर ने भी दी श्रद्धांजलि


सतीश शाह को मरणोपरांत उनके इंडियन सिनेमा के अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनकी को-स्टार रुपाली गांगुली काफी भ ...और पढ़ें








सतीश शाह को पद्मश्री मिलने पर भावुक हुईं रुपाली/ फोटो- Instagram

सतीश शाह के कजिन ब्रदर ने रिसीव किया उनका पद्मश्री अवॉर्ड


रुपाली गांगुली ने सम्मान मिलने पर लिखा भावुक पोस्ट


देवेन भोजानी ने भी शेयर किया वीडियो



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े से लेकर छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता सतीश शाह को याद कर उनके को-स्टार्स काफी इमोशनल हो गए हैं। अपने किरदारों से हमेशा सभी के चेहरों पर बड़ी सी स्माइल लाने वाले सतीश शाह का बीते साल अक्टूबर में निधन हो गया था।


74 वर्षीय अभिनेता को मरणोपरांत 23 जून को भारत के सबसे प्रतिष्ठित पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इस मौके पर 'अनुपमा' एक्ट्रेस और उनकी 'सारा भाई वर्सेज सारा भाई' की को-स्टार देवेन भोजानी ने अभिनता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


काश वो यहां इसे खुद रिसीव कर पाते- रुपाली गांगुली

सतीश शाह के को-स्टार और कॉमेडियन अभिनेता देवेन भोजानी ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "हम सभी को आप पर बहुत गर्व है और आज हमने आपको बहुत ज्यादा मिस किया सतीश जी। काश आप इस सम्मान को स्वीकार करने के लिए खुद यहां पर होते। हमारे प्यारे सतीश जी को मरणोपरांत राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान चार दशक से ज्यादा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके कंट्रीब्यूशन के लिए दिया गया है।"


देवेन भोजानी के इस पोस्ट को 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया और लिखा, "काश वह इस सम्मान को स्वीकार करने के लिए खुद वहां सबके साथ मौजूद होते...सबसे ज्यादा डिजर्विंग थे, लेकिन थोड़ा लेट हो गया...काका।"



कॉमिक टाइमिंग में किंग थे सतीश शाह

देवेन भोजानी ने पोस्ट किए गए वीडियो में यह भी बताया कि सतीश शाह के बिहाफ पर यह सम्मान उनके कजिन भाई अरविन्द ममानिया ने स्वीकार किया है। सतीश शाह के फिल्मी करियर की बात करें तो वह कॉमेडी के किंग थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1976 में फिल्म बोंगा से की थी, जिसमें उन्होंने एक लुटेरे का किरदार अदा किया था।


इस फिल्म के बाद वह 'अरविन्द देसाई की अजीब दास्तां', 'गमन', 'उमराव जान', शक्ति, मैं बलवान, अपने-अपने, जान हथेली पर, परम धरम जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में अपने अभिनय से लोगों को हंसाया, बल्कि टीवी पर सारा भाई वर्सेज सारा भाई जैसे कई कल्ट शोज भी दिए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]