Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

केतन अग्रवाल मर्डर केस से Hina Khan को लगा झटका, कहा- 'आज के समय में सच बोलना भी...'

केतन अग्रवाल मर्डर केस से Hina Khan को लगा झटका, कहा- 'आज के समय में सच बोलना भी...'


पुणे में हुए केतन अग्रवाल मर्डर केस से हिना खान को झकझोर कर रख दिया है। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने इस केस पर अपने विचार व्यक्त किए। ...और पढ़ें








केतन अग्रवाल मर्डर केस पर बोलीं हिना खान/ फोटो- Instagram


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुणे के 'लोहागढ़ किले' में हुए केतन अग्रवाल मर्डर केस से पूरे देशभर में आक्रोश का माहौल है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि मंगेतर सिया गोयल ने ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची थी। केतन की इस निर्मम हत्या पर अब कई टीवी सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इस मर्डर केस से हिना खान पूरी तरह से हिल गई हैं और उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है।
सच कहना कितना मुश्किल हो गया है- हिना खान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए विचार व्यक्त किए। उन्होंने लिखा, "आज के टाइम में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं। ऐसा लगता है कि उनके लिए सच स्वीकार करने से आसान काम किसी की जान लेना है। आप उसे बख्श सकते थे, बस एक सच बोलकर और उसके बाद XYZ जिसके साथ आपको अपनी जिंदगी बितानी थी आप बिता लेते। क्यों किया? अफसोस केतन मर्डर केस।"






आंचल खुराना ने बोला-सीधा इंसाफ नो बकवास

हिना खान से पहले आंचल खुराना ने भी केतन अग्रवाल के लिए इंसाफ की गुहार लगाई थी। स्प्लिट्सविला फेम और कई शोज में दिखाई दीं एक्ट्रेस ने कहा, "केतन अग्रवाल सिर्फ 26 साल का था। एक करोड़पति बाप के बेटे का एक अमीर पिता की बेटी से मैरिज फिक्स होता है, क्योंकि दोनों फैमिली बहुत ही क्लोज थी, तो उन्होंने शादी फिक्स कर दी, लेकिन बेटी का अफेयर किसी और से था। आप ये बात अपने माता-पिता और मंगेतर को बोल सकती थीं।"



आंचल ने गुस्सा व्यक्त करते हुए आगे कहा, "आपने चीजों से निकलने का ये तरीका चुना कि उसको (केतन) को एक टीले से धक्का मार देना। यह महिला और पुरुष के बारे में बात नहीं है। मैं सिर्फ ये कहना चाह रही हूं कि इस जनरेशन को क्या हो रहा है। सिया ने उसका मर्डर करना जरूरी समझा, लेकिन उसमें इतना दम नहीं था कि वह मां-बाप को सच बोल सके। इस लड़की को भी उस किले से धक्का देकर वहीं बात खत्म कर दो, कोई कोर्ट केस नहीं होना चाहिए।"


पुलिस जांच में सामने आई ये बातें

जिन्हें इस केस के बारे में नहीं पता है, उन्हें बता दें कि 18 जून 2026 को केतन अग्रवाल का मर्डर पुणे के लोहागढ़ किले में किया गया। इसे शुरुआत में सिर्फ एक सिंपल ट्रैकिंग एक्सीडेंट समझा गया, लेकिन बाद में जब पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई तो उनके सामने या बात सामने आई कि ये सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सोची समझी हत्या है, जो उनकी मंगेतर सिया ने प्रेमी चेतन चौधरी संग मिलकर की है। केतन की हत्या के आरोप में मंगेतर सिया और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]