Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Samsung का नया किफायती 5G फोन, 8GB तक RAM और नया Exynos 2500 चिपसेट भी

Samsung का नया किफायती 5G फोन, 8GB तक RAM और नया Exynos 2500 चिपसेट भी


सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी S26 FE 5G लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी एक लीक तस्वीर सामने आई है। ...और पढ़ें






Samsung का नया किफायती 5G फोन, 8GB तक RAM और नया Exynos 2500 चिप भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग अपने किफायती फ्लैगशिप लाइन यानी FE लाइनअप को फिर से अपग्रेड देने की तैयारी में है। जी हां, हर साल की तरह इस साल भी ऐसा लग रहा है कि जल्द ही हमें Galaxy S26 FE 5G देखने को मिल सकता है। ये नया डिवाइस इस साल के आखिर में लॉन्च हो सकता है जिससे पहले ही फोन की एक असली तस्वीर सामने आ गई है, जिसमें इसका नया डिजाइन किया गया कैमरा बंप देखने को मिल रहा है।


बता दें कि यह डिवाइस सबसे पहले WPC यानी वायरलेस पावर कंसोर्टियम की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था और इसका मॉडल नंबर SM-S741 है। लिस्टिंग में एक 'हैंड्स-ऑन' तस्वीर भी देखने को मिली है जिससे हमें फोन की पहली झलक मिल जाती है। आइए इस अपकमिंग सैमसंग डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Samsung Galaxy S26 FE में इस बार क्या खास?

सबसे पहले डिवाइस में क्या नया है अगर इसकी बात करें तो ये ज्यादातर इसके पिछले हिस्से के डिजाइन चेंज से जुड़ा है। हालांकि इसका ओवरऑल डिजाइन जाना-पहचाना ही लग रहा है, लेकिन कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड Galaxy S26 से अलग शो करने की कोशिश की है। इसमें थोड़ा बदलाव किया है और S25 FE के मुकाबले सबसे बड़ा चेंज कैमरा मॉड्यूल में हुआ है।



रिपोर्ट्स से पता चलता है कि S26 FE में भी Galaxy Z Fold सीरीज जैसा उभरा हुआ कैमरा बंप मिल सकता है। कैमरा बंप फोन के साइड और ऊपर के किनारों के थोड़ा ज्यादा करीब लग रहा है। यही वजह है कि कुछ लोग इसे दूसरे डिवाइस के मुकाबले थोड़ा अजीब बता रहे हैं।
Galaxy S26 FE की संभावित स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर और 8GB तक RAM मिल सकती है और ये Android 17 के साथ आएगा। इसके अगस्त या सितंबर के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। जहां Galaxy S25 FE का बेस वैरिएंट ₹59,999 में लॉन्च हुआ था लेकिन इस बार इसका बेस वेरिएंट नए Exynos 2500 चिप के इस्तेमाल की वजह से महंगा हो सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]