Redmi का 7,540mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग भी
Redmi का 7,540mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग भी
Redmi Turbo 5 5G फोन कल 16 जून को भारत में लॉन्च होगा, जिसमें 7,540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। ...और पढ़ें

Redmi का 7,540mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग भी
Redmi Turbo 5 5G कल भारत में लॉन्च होगा।
इसमें 7,540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग मिलेगी।
फोन में Dimensity 8500 Ultra चिपसेट और 50MP कैमरा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी कल यानी 16 जून को भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Redmi Turbo 5 के नाम से पेश करने वाली है। इस फोन को कल दोपहर 1:30 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। इस खास लॉन्च इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और YouTube चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को फ्यूचर में खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ही इसकी सभी डिटेल्स जान लें।
Redmi Turbo 5 की संभावित कीमत
फिलहाल कंपनी ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन चीन में इस हैंडसेट को इस साल की शुरुआत में CNY 2,299 यानी लगभग 30 हजार रुपये में पेश किया गया था। इससे पता चलता है कि भारत में Redmi Turbo 5 की कीमत 40 हजार रुपये से कम हो सकती है और ये POCO X8 Pro के आस-पास की प्राइस रेंज में आ सकता है।
Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Redmi Turbo 5 के चीनी और इंडियन वेरिएंट के बीच सिर्फ बैटरी कैपेसिटी का फर्क है। भारतीय मॉडल में 100W हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ 7,540mAh की बैटरी मिलने वाली है, जो चीनी वेरिएंट की 7,560mAh बैटरी से थोड़ी कम है।
फोन का डिस्प्ले का साइज लगभग 6.59 इंच हो सकता है, जिससे ये एक कॉम्पैक्ट फोन बन जाएगा। इस हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले भी मिल सकता है, जो FHD+ पैनल की तुलना में बेहतर विज़ुअल्स और स्मूद स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलने वाला है। साथ ही फोन में 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। इस हार्डवेयर कॉम्बिनेशन से फोन में बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस, फास्ट एप लोडिंग और स्मूद मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस मिल सकता है।
Redmi Turbo 5 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 20MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :