Redmi का 7,540 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 24GB तक RAM और 100W फास्ट चार्जिंग भी

Redmi Turbo 5 5G स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट और 7,540mAh बैटरी मिलेगी। यह फोन 24GB तक RAM, 100W फास ...और पढ़ें

Redmi Turbo 5 आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
इसमें 7,540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
फोन में 24GB RAM और Dimensity 8500 Ultra चिपसेट होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi आज भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी Redmi Turbo 5 के नाम से पेश करेगी। यह देश में Xiaomi के सब-ब्रांड की Redmi Turbo सीरीज का पहला डिवाइस होगा। कंपनी ने लॉन्च के लिए एक लाइव स्ट्रीम भी रखी है। नया Turbo 5 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है और अब इसे भारत में पेश किया जा रहा है।
कंपनी ने स्मार्टफोन के कई फीचर्स पहले ही बता दिए हैं। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 8000 सीरीज के चिपसेट पर चलेगा। हालांकि, इसमें चीनी मॉडल के मुकाबले थोड़ी छोटी बैटरी और डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा। आइए सबसे पहले फोन के लॉन्च डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च की जानकारी
Redmi Turbo 5 फोन आज दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च होगा। टेक कंपनी ने कन्फर्म किया है कि नया स्मार्टफोन देश में एक खास लॉन्च इवेंट के जरिए अनाउंस किया जाएगा। आप Redmi India के ऑफिशियल YouTube चैनल पर इस इवेंट को लाइव देख सकेंगे।
Redmi Turbo 5 की संभावित कीमत
Redmi ने अभी तक Turbo 5 स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी आज के लॉन्च इवेंट में इसकी कीमत बता सकती है। ये फोन 30 से 35 हजार रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। डिवाइस भारत में Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा।
Redmi Turbo 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Redmi Turbo 5 में फ्लैट 1.5K फ्लुइड डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। डिवाइस में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक डिस्प्ले साइज के बारे में नहीं बताया है। हालांकि इसके चीनी मॉडल में 6.59-इंच की स्क्रीन मिल रही है जिसमें 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट भी मिल रहा है।
Redmi says this is their fastest phone ever
दमदार चिपसेट और 24GB तक RAM
इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिल सकती है। साथ ही फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ्रेम मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिल सकता है, जिसमें 12GB LPDDR5x Ultra RAM और 12GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन सपोर्ट भी मिल सकता है।
इसका मतलब है कि फोन में 24GB तक RAM मिलेगी। डिवाइस में UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D Ice-Loop कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।
Redmi Turbo 5 के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
साथ ही इस फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में 7,540mAh की बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :