Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'डिप्रेशन में थी, ये बोलूं तो झूठ नहीं होगा...', India Women’s Cricket Team की सुपरस्टार का इमोशनल खुलासा

डिप्रेशन में थी, ये बोलूं तो झूठ नहीं होगा...', India Women’s Cricket Team की सुपरस्टार का इमोशनल खुलासा

भारतीय महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल ने खुलासा किया है कि कई चोटों (उंगली, पिंडली, अंगूठा) के कारण वह डिप्रेशन में चली गई थीं और क्रिकेट छोड़ने का मन ...और पढ़ें







Shryanka Patil ने खेल छोड़ने का बना लिया था मन


भारतीय महिला क्रिकेटर ने खेल छोड़ने का बना लिया था मन


चोट के कारण डिप्रेशन में चले गईं थी श्रेयंका



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shreyanka Patil Comeback: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) ने हाल ही में अपने लाइव के सबसे बुरे दौर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने कहा है कि वह अपनी चोट के कारण इतनी ज्यादा परेशान हो गई थीं कि वह डिप्रेशन में चले गई थी और उन्होंने क्रिकेट को छोड़ने तक का मन बना लिया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में कमाल की गेंदबाजी की और हर किसी का ध्यान खींच लिया।
Shreyanka Patil का दमदार कमबैक

दरअसल, श्रेयंका पाटिल की मुश्किलें तब शुरू हुईं जब महिला एशिया कप के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। हालांकि, उन्होंने कड़ी मेहनत की और यूएई में आयोजित महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई, लेकिन टूर्नामेंट के बाद

वह उनके दोनों पैरों की पिंडली में भी परेशानी हो गई थी। फिर उनका अंगूठा भी फ्रैक्चर हो गया था। इस गंभीर चोट के कारण वे महीनों के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर हो गईं।

अब महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रेयंका ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में अपने दिल का दर्द बयां किया। श्रेयंका ने कहा,

“अगर मैं कहूं कि मैं डिप्रेशन में नहीं थी या मैंने क्रिकेट छोड़ने के बारे में नहीं सोचा था, तो यह झूठ होगा। चोट के शुरुआती दौर में मैं बिल्कुल ऐसा ही महसूस कर रही थी। लेकिन मेरे अंदर से एक आवाज आई कि चाहे कुछ भी हो जाए, मुझे इस खेल से प्यार है। मैं यहां सिर्फ इसलिए हूं क्योंकि मुझे क्रिकेट खेलना पसंद है।"


उन्होंने आगे कहा,

"मैं उस चीज को नहीं छोड़ सकती थी जिससे मैं इतना प्यार करती हूँ। मैंने अपना सिर हमेशा ऊंचा रखा। मेरे पिता लगातार मुझसे बात करते रहे और मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया। मेरे आस-पास का माहौल और मेरा सपोर्ट सिस्टम बहुत मजबूत था, जिसने मुझे हमेशा आगे बढ़ने की हिम्मत दी।"


बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ श्रेयंका ने तीन ओवरों में महज 17 रन दिए, लेकिन कोई भी विकेट अपने नाम नहीं कर सकीं। हालांकि, उनकी किफायती गेंदबाजी ने पाकिस्तान पर दबाव जरूर बनाया। उनके इस प्रदर्शन का भारत को फायदा हुआ और टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 64 रन से जीत हासिल की।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]