Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz HD+ डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी

Realme जल्द ही भारत में अपनी नई P4R 5G सीरीज लॉन्च करने वाला है, जो P सीरीज का पहला 'R' ब्रांडिंग वाला फोन होगा। ...और पढ़ें

Realme जल्द ही भारत में अपनी P4 सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को कंपनी Realme P4R 5G के नाम से पेश करने वाली है। इस P सीरीज फोन में पहली बार 'R' ब्रांडिंग वाला डिवाइस आ रहा है।
हालांकि अभी तक कंपनी ने Realme P4R की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हाल ही में इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में नई जानकारी सामने आई है। चलिए जानते हैं कि ये फोन किस कीमत पर आ सकता है...
Realme P4R 5G की संभावित कीमत
टिप्सटर संजू चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में आने वाले Realme P4R 5G की बॉक्स प्राइस का खुलासा किया है। पोस्ट से पता चलता है कि Realme P4R 5G की बॉक्स कीमत 44,999 रुपये होने वाली है। हालांकि बताई गई कीमत MRP है और डिवाइस की असली कीमत इससे काफी कम हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में Realme P4R 5G की कीमत 25 हजार रुपये से कम हो सकती है। चौधरी की पोस्ट से पता चलता है कि Realme P4R 4GB/128GB, 6GB/128GB और 6GB/256GB वेरिएंट में आ सकता है।
Realme P4R 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इसी बॉक्स की तस्वीर से फोन के कुछ फीचर्स भी कन्फर्म हो गए हैं जहां Realme P4R 5G में 8,000mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ ही इस फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में 5,300mm² का VC कूलिंग एरिया भी मिलेगा। डिवाइस में 144Hz HD+ डिस्प्ले मिल सकती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक हो सकती है।
फोटोग्राफी के लिए Realme P4R में 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर भी मिल सकता है, जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट होने की भी बात कही गई है। ये नया डिवाइस इस महीने भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :