ASUS का 9,000 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 12.2-इंच स्क्रीन और MediaTek प्रोसेसर

ASUS ने कई सालों बाद अपना नया टैबलेट ASUS Pad (T3201) अनाउंस किया है, जिसमें Android 16, 12.2-इंच 2.8K डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8 ...और पढ़ें

टैबलेट में 12.2-इंच 2.8K डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट।
MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट, Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम।
9,000 mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ASUS ने अपने नए टैबलेट की घोषणा कर दी है। इस टैबलेट को कंपनी ने ASUS Pad (T3201) के नाम से पेश किया है, जो कई सालों के बाद टैबलेट कैटेगरी में कंपनी की वापसी का संकेत दे रहा है। इस टैबलेट में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है, जो प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और बेहतरीन पोर्टेबिलिटी के साथ स्मार्ट इकोसिस्टम कनेक्टिविटी ऑफर कर रहा है। चलिए टैबलेट के सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...
ASUS Pad (T3201) के स्पेसिफिकेशन्स
ASUS Pad (T3201) की सबसे खास बात इसका इसकी 12.2-इंच की 2.8K डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही इस टैबलेट में डुअल-लेयर आर्किटेक्चर में दो OLED एमिशन लेयर्स को एक के ऊपर एक फिट किया गया है।
ये खास डिजाइन ट्रेडिशनल सिंगल-लेयर OLED डिस्प्ले के मुकाबले बिजली की बचत करने और पैनल की लाइफ बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। साथ ही इस टैबलेट में 600 निट्स की ब्राइटनेस मिल रही है।
परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ
टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट मिल रहा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है ताकि परफॉर्मेंस और बिजली की बचत के बीच बैलेंस बना रहे। साथ ही टैबलेट में 8GB LPDDR5x RAM और 128GB या 256GB के UFS 3.1 स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है।
वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में WiFi 6E और Bluetooth® 5.3 का सपोर्ट मिल रहा है, जिससे हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस और क्लाउड-बेस्ड एप्स के लिए कम लेटेंसी मिलती है। कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 5MP का फ्रंट और 13MP का रियर कैमरा मिल रहा है।
इसके अलावा इस टैबलेट में 9,000 mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जिसे रोजमर्रा के अलग-अलग तरह के कामों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। टैबलेट में 45W USB-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है, जिससे बैटरी लगभग 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है। हालांकि अभी कंपनी ने कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :