Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Premium Smartphone Ecosystem के साथ OPPO भारत में कॉन्टेंट क्रिएशन के भविष्य को दे रहा है आकार

Premium Smartphone Ecosystem के साथ OPPO भारत में कॉन्टेंट क्रिएशन के भविष्य को दे रहा है आकार



भारत में कंटेंट क्रिएशन के बढ़ते मार्केट के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग बढ़ रही है, जिसमें OPPO एक प्रमुख लीडर बनकर उभरा है। ...और पढ़ें







OPPO प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 37% की सालाना वृद्धि दर्ज।


LUMO Image Engine और Hasselblad साझेदारी से बेहतर फोटोग्राफी।


Find X9 Ultra और X9s क्रिएटर्स के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कंटेंट क्रिएशन का मार्केट बढ़ने से प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग बढ़ रही है। IDC की हालिया रिपोर्ट के Y अनुसार, Q1 2026 प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 37% YoY वृद्धि देखने को मिली।OPPO प्रीमियम इनोवेशन में एक बड़ा लीडर बनकर सामने आया है। यह ब्रांड भारत में प्रीमियम समार्टफोन एक्सपीरियंस के साथ कंटेंट क्रिएशन के भविष्य को आकार दे रहा है। इसका प्रीमियम इकोसिस्टम खास तौर पर क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है। हालिया Counterpoint Research और CMR रिपोर्ट के अनुसार OPPO भारत में टॉप 3 स्मार्टफोन ब्रांड में शामिल है। इसका कुल मार्केट शेयर 15.3% है। इस साल के पहले क्वाटर में यह टॉप 5 में तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है।
क्रिएटर्स के सपनों को मिल रही है उड़ान

यह दौर कंटेंट क्रिएशन का है। अब हर कोई अपने विषय में कंटेंट बनाना चाहता है, अपने टैलेंट को दुनिया के सामने लाना चाहता है। इसमें प्रीमियम स्मार्टफोन काफी मदद कर रहे हैं। हालांकि, यूजर्स ऐसे डिवाइस पर दांव लगा रहे हैं, जो ऑल-इन-वन टूल की तरह काम करे और कंटेंट क्रिएशन की सभी जरूरतों को पूरा करे। यहां OPPO ने अपने एडवांस कैमरा सिस्टम से मोबाइल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की परिभाषा बदली है और यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस दिया है।



OPPO का एडवांस कैमरा सिस्टम: फोटोग्राफी में क्रिएटिव और आर्टिस्टिक फील

OPPO के अनुसार कैमरा को केवल मोमेंट्स कैप्चर करने तक सीमित नहीं करना चाहिए। अगर इमेज सिस्टम अच्छा हो तो क्रिएटर्स अपनी कहानी को बेहतर तरीके से बयां कर सकता है, अपनी फोटोग्राफी में क्रिएटिव और आर्टिस्टिक फील दे सकता है। OPPO का LUMO Image Engine - एक एडवांस कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी है, जो हुमन सेंट्रिक लाइंटिंग और कलर एक्यूरेसी पर जोर देता है और रियलिस्टिक पिक्चर्स प्रदान करता है।






लेकिन OPPO की इमेजिंग रणनीति केवल हार्डवेयर तक सीमित नहीं है। LUMO Lab Program के जरिए OPPO अपने ग्लोबल इंजीनियर्स और इमेजिंग एक्सपर्ट्स को भारत के प्रमुख फोटोग्राफर्स और क्रिएटर्स के साथ जोड़ रहा है। जाने-माने फोटोग्राफर Joseph Radhik सहित कई क्रिएटर्स ने वास्तविक परिस्थितियों में कैमरा अनुभव को टेस्ट किया और अपने अनुभवों के आधार पर फीडबैक दिया—ताकि इमेजिंग केवल लैब तक सीमित न रहे, बल्कि भारतीय यूजर्स की जरूरतों और क्रिएटिव स्टाइल के और करीब हो।




इसके अलावा OPPO ब्रांड Hasselblad सिस्टम से जुड़ा हुआ है, जो कैमरा सेंसर की कलर साइंस को बेहतर बनाता है, एस्थेटिक पोट्रेट देता है और प्रो शूटिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
खास क्रिएटर्स के लिए OPPO का प्रीमियम इकोसिस्टम

OPPO ने Find X Series के जरिए प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी सोच को स्पष्ट किया है। उनका लक्ष्य एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना है, जो खास तौर पर आज के कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल-फर्स्ट यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखे।


भारत में क्रिएशन और विजुअल एक्सप्रेशन के बदलते ट्रेंड को पहचानते हुए, OPPO ने अपने फ्लैगशिप अनुभव को इमेजिंग और क्रिएटर-फर्स्ट अप्रोच के साथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने कनेक्टेड प्रीमियम एक्सपीरियंस को विकसित किया है, जहां इमेजिंग, परफॉर्मेंस और AI-आधारित क्रिएटिव टूल्स एक साथ काम करे। Find X9 Series में Find X9s और Find X9 Ultra जैसे नए फ्लैगशिप डिवाइसेज के साथ OPPO ने अपने इस प्रीमियम इकोसिस्टम विजन को और मजबूत किया है। OPPO Find X Series इसी विजन को आगे बढ़ाती है- जहां हर डिवाइस अलग यूजर सेगमेंट के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन सभी मिलकर एक Unified Premium Imaging Ecosystem बनाते हैं।
फ्लैगशिप डिवाइसेज के साथ क्रिएटर्स के लिए नया अनुभव

OPPO Find X9 Ultra: एडवांस क्रिएटर्स के लिए प्रो-लेवल इमेजिंग कंट्रोल



Find X9 Ultra OPPO के फ्लैगशिप इनोवेशन का सबसे एडवांस उदाहरण है, जिसे उन क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने विजुअल्स पर ज्यादा कंट्रोल और प्रोफेशनल-ग्रेड आउटपुट चाहते हैं। Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया इमेज सिस्टम, एडवांस्ड टेलीफोटो क्षमता और कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी इंजन इसे एक हाई-एंड क्रिएटिव टूल बनाते हैं। OPPO का फोकस यहां यूजर को सिर्फ बेहतर कैमरा देना नहीं, बल्कि उसे क्रिएटिव फ्लेक्सिबिलिटी और डीप इमेजिंग कंट्रोल देना है।


OPPO Find X9s: डेली फ्लैगशिप क्रिएटर्स के लिए मजबूत फ्लैगशिप विकल्प



रोजाना के कंटेंट को प्रीमियम क्वालिटी में कैप्चर करने के लिए OPPO Find X9s एक सही स्मार्टफोन है। यह डिवाइस पोर्टेबिलिटी और फ्लैगशिप इमेजिंग का संतुलन प्रदान करता है। Hasselblad-ट्यून कैमरा सिस्टम और OPPO का इमेज इंजन मिलकर वीडियो में नैचुरल टोन और बेहतर डिटेलिंग प्रदान करते हैं, जिससे यह डिवाइस डेली क्रिएटर्स के लिए एक मजबूत फ्लैगशिप विकल्प बनता है।


क्रिएटर्स की हर तरह की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना है मकसद



आज कंटेंट क्रिएटर्स अपने डिवाइस में जरूरी फीचर्स, लंबे समय तक चलने वाले भरोसेमंद सॉफ्टवेयर, स्मूथ ऑपरेटिंग सिस्टम, तुरंत व बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सपोर्ट चाहता है। OPPO यूजर्स की हर तरह की जरूरतों का पूरा ध्यान देता है। इसने Find X9 Series के माध्यम से यूजर्स को एडवांस इमेजिंग इनोवेशन दिए, ColorOS 16 के जरिए स्मूथ सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस दिया और मौजूदा काम करने के तरीकों में AI इंटीग्रेट किया।


इन सबके अलावा OPPO बिक्री के बाद यूजर्स को बेहतरीन सपोर्ट प्रदान करता है। 500 से ज्यादा शहरों में 600 सर्विस सेंटर्स के साथ ये यूजर्स को सेवाएं दे रहा है। इसका OPPO 3.0 Pro Service Centers यूजर्स को कंफर्ट और पारदर्शिता के साथ प्रीमियम सर्विस एक्सपीरियंस देता है।




आज क्रिएटर्स की सोच बदल रही है। वह कुछ नया और क्रिएटिव करना चाहते है। उनके लिए फोन एक जरूरी साधन है, जो उनकी जरूरतों को पूरा करे। OPPO जैसे ब्रांड आज के क्रिएटर्स को सही से समझ रहे हैं। इसलिए उनके लिए एक प्रीमियम इकोसिटम तैयार किया है। OPPO का कैमरा सिस्टम एडवांस है। इससे कैप्चर की गईं तस्वीरें रेड्डी-टू-यूज है। प्रीमियम कैमरा से यूजर्स बेहतरीन फोटो कैप्चर कर सकता है, उसे नया क्रिएंटिव एंगल दे सकता है और फोन से ही सबके साथ शेयर कर सकता है। आज OPPO केवल प्रोडक्ट्स लॉन्च नहीं कर रहा है, बल्कि एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहा है, जहां क्रिएटर्स अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर पाएं और लंबे समय तक उनके साथ जुड़े रहें।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]