विदेशों में कॉकटेल 2 ने बजा दिया डंका, मंगलवार को मूवी पर हुई जमकर धनवर्षा

शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' का रिस्पांस विदेशों में बहुत ही अच्छा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहला रिकॉर्ड बनाने ...और पढ़ें
-1782269338831_v.webp)
कॉकटेल 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-5/ फोटो- Instagram
दुनियाभर में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार कॉकटेल 2
विदेशों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है बेहतरीन कलेक्शन
कॉकटेल 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉकटेल 2 को समीक्षकों से भले ही कैसी भी प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन इस फिल्म की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन की रॉम-कॉम ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' दुनियाभर में बहुत ही तेज रफ्तार से दौड़ रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर महज 5 दिनों के अंदर मूवी अपने पहले रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
100 करोड़ के क्लब से बस इतनी इतनी दूर कॉकटेल 2
कृति सेनन-शाहिद कपूर स्टारर कॉकटेल 2 जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 20.20 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार को मूवी के कलेक्शन में उछाल आया और सिंगल डे पर मूवी ने 30.75 करोड़ कमाए, जिसके बाद फिल्म का दो दिन का कलेक्शन 50.95 करोड़ तक पहुंच गया।
तीसरे दिन फिल्म के खाते में 25.30 करोड़, सोमवार को 9.53 करोड़ और पांचवें दिन फिल्म ने सिंगल डे पर 9.82 करोड़ तक का बिजनेस किया। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 का कलेक्शन 95.60 करोड़ तक पहुंच चुका है। अब इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 5 करोड़ का बिजनेस और करना है।

ओवरसीज मार्केट में कॉकटेल 2 ने बनाया दबदबा
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी 'कॉकटेल 2' का रिस्पांस भारत में कैसा भी हो, लेकिन विदेशों में यह फिल्म दर्शकों को कितनी ज्यादा भा रही है, इस बात का अंदाजा आप मूवी के ओवरसीज कलेक्शन से लगा सकते हैं, जो महज 5 दिन के अंदर ही 22.25 करोड़ तक पहुंच चुका है। कॉकटेल 2 मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम में बहुत ही शानदार परफॉर्म कर रही है।

जहां वर्ल्डवाइड फिल्म ने अभी तक 95 करोड़ तक का बिजनेस किया है, तो वहीं भारत में मूवी की नेट कमाई अब तक 60.90 करोड़ तक ही पहुंच पाई है। मूवी ने मंगलवार को पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन सिंगल डे पर 6.65 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :