Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

खूंटी में पुलिस-PLFI के बीच हुई मुठभेड़, एरिया कमांडर को लगी गोली; हथियार और महत्वपूर्ण डायरी बरामद

खूंटी में पुलिस-PLFI के बीच हुई मुठभेड़, एरिया कमांडर को लगी गोली; हथियार और महत्वपूर्ण डायरी बरामद


खूंटी के इंदवन जंगल में पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर श्रवण दास के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें श्रवण दास घायल हो गया। ...और पढ़ें






जरिया थाना क्षेत्र के इंदवन जंगल में पत्रकारों को घटना की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग।


खूंटी के इंदवन जंगल में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़ हुई।


एरिया कमांडर श्रवण दास जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ।


पुलिस ने हथियार और महत्वपूर्ण डायरी बरामद की।



खूंटी। खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत जरियागढ़ थाना क्षेत्र के इंदवन जंगल में रविवार तड़के पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर श्रवण दास के बीच हुई मुठभेड़ में श्रवण दास घायल हो गया।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामदगी के लिए ले जाए जाने के दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तोरपा, कर्रा, जरियागढ़ सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बने श्रवण दास को शनिवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर उसके कुछ सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपितों के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस भी बरामद किए थे।

पूछताछ के दौरान श्रवण दास ने पुलिस को बताया कि कुछ अन्य हथियार इंदवन जंगल में छिपाकर रखे गए हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम रविवार तड़के उसे साथ लेकर जंगल पहुंची। उसकी निशानदेही पर दो और हथियार तथा कुछ कारतूस बरामद किए गए।

इसी दौरान श्रवण दास ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। घायल श्रवण दास को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।


एसपी ने बताया कि अब तक कुल चार छोटे हथियार, 29 कारतूस, पीएलएफआइ के पर्चे तथा एक महत्वपूर्ण डायरी बरामद की गई है। बरामद डायरी में क्षेत्र के कई ठेकेदारों के मोबाइल नंबर और संगठन की भावी गतिविधियों से संबंधित जानकारी दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस को उम्मीद है कि यह डायरी संगठन के नेटवर्क को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।


उल्लेखनीय है कि श्रवण दास के खिलाफ रेलवे निर्माण स्थलों पर गोलीबारी, आगजनी, रंगदारी वसूली सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। पुलिस के अनुसार, उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई संगीन कांड दर्ज हैं।


फिलहाल जंगल में व्यापक सर्च अभियान जारी है। पुलिस संगठन द्वारा छिपाए गए अन्य हथियारों की बरामदगी तथा फरार उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]