Peddi की ऐतिहासिक सफलता के बीच हटेंगे Janhvi Kapoor के विवादित सीन्स, माफी मांगकर डायरेक्टर ने किया ऐलान

Peddi में जाह्नवी कपूर के सीन्स पर मचे बवाल के बीच फिल्म के डायरेक्टर ने माफी मांगते हुए एक इमोशनल स्टेटमेंट जारी किया है। ...और पढ़ें
-1780731101317_v.webp)
पेद्दी के डायरेक्टर ने किया बड़ा ऐलान
राम चरण स्टारर 'पेद्दी' ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन ₹135.36 करोड़ से अधिक की ग्रॉस कमाई दर्ज की है। इसके साथ ही यह राम चरण के करियर की दूसरी 100 करोड़ ओपनिंग फिल्म बन गई है और इस साल भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग्स एवं सबसे बड़ी सफलताओं में से एक साबित हुई है।
राम चरण (Ram Charan) अभिनीत पेद्दी में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। महीनों के इंतजार और उत्साह के बाद फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है।
डायरेक्टर ने मांगी माफी
हालांकि इतनी प्रशंसा के बीच दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म के एक विशेष पहलू को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के किरदार को 'ओवरसेक्सुअलाइज्ड' बताया और फिल्म में 'वुमन ऑब्जेक्टिफिकेशन' पर सवाल उठाए।
-1780731235514.jpg)
इस प्रतिक्रिया को गंभीरता से लेते हुए बुच्ची बाबू साना ने एक भावुक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि सिनेमा का उद्देश्य मनोरंजन करना, प्रेरित करना और लोगों को जोड़ना है, न कि किसी को असहज या अपमानित महसूस कराना।
फिल्म में होंगे बदलाव
एक सराहनीय कदम उठाते हुए बुच्ची बाबू साना ने आश्वासन दिया कि उनकी टीम ने दर्शकों की प्रतिक्रिया को ध्यानपूर्वक सुना है और संबंधित हिस्सों में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। उनकी यह प्रतिक्रिया दर्शाती है कि उनके लिए बॉक्स ऑफिस (Box Office) की सफलता जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही जिम्मेदारी और दर्शकों के प्रति सम्मान भी।
-1780731255239.jpg)
बुच्ची बाबू साना ने सोशल मीडिया पर की घोषणा
डायरेक्टर ने लिखा, 'एक फिल्मकार के रूप में मेरा मानना है कि सिनेमा का उद्देश्य मनोरंजन करना, प्रेरित करना और दर्शकों से जुड़ना है। इसे कभी भी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं कराना चाहिए। पेड्डी के कुछ दृश्यों को लेकर जो प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, हमने उन्हें गंभीरता से लिया है'।
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं हमेशा महिलाओं का सम्मान करता आया हूं, चाहे वह पर्दे पर हों या वास्तविक जीवन में। किसी भी महिला किरदार का वस्तुकरण करना या उनका अनादर करना हमारा उद्देश्य कभी नहीं था। यदि फिल्म के किसी हिस्से को इस तरह महसूस किया गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं, उठाई जा रही चिंताओं को समझते हैं और इसके लिए ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं।
प्रतिक्रियाओं की समीक्षा करने के बाद हमने संबंधित हिस्सों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। सिनेमा दर्शकों के साथ अपने जुड़ाव के माध्यम से विकसित होता है और कहानीकारों के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम बदलते दृष्टिकोणों और संवेदनशीलताओं के प्रति सजग रहें।
फैंस को कहा शुक्रिया
हर महिला सम्मान, गरिमा और मूल्य की हकदार है। हम ऐसी कहानियां कहने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो मजबूत किरदारों का उत्सव मनाएं और इन मूल्यों को बनाए रखें। ईमानदारी और खुलेपन के साथ अपने विचार साझा करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद'।
बुच्ची बाबू साना द्वारा लिखित और निर्देशित पेद्दी (Peddi) में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकारों की मजबूत टीम फिल्म को और भव्य बनाती है।
फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले किया है, जबकि मिथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और आईवी एंटरटेनमेंट इसके सहयोगी निर्माता हैं। ईशान सक्सेना सह-निर्माता के रूप में जुड़े हुए हैं। यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :