Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Nana Patekar ने भरी भीड़ के सामने मारा था हीरोइन को जोरदार थप्पड़, गुस्से में एक्ट्रेस ने कर दी थी ये हरकत

Nana Patekar ने भरी भीड़ के सामने मारा था हीरोइन को जोरदार थप्पड़, गुस्से में एक्ट्रेस ने कर दी थी ये हरकत


नाना पाटेकर ने सेट पर एक एक्ट्रेस को ऐसा जोरदार तमाचा जड़ा था, जिसका खुलासा अदाकारा ने कई सालों के बाद किया। ...और पढ़ें






नाना पाटेकर ने जड़ा था एक्ट्रेस को जोरदार थप्पड़



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाना पाटेकर (Nana Patekar) की एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने हैं। जिस इंटेसिटी के साथ वह अपने किरदार में डूबते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ होता है। हालांकि, एक बार नाना पाटेकर अपनी एक्टिंग में इस कदर खो गए कि उन्होंने सेट पर सरेआम सभी के सामने एक एक्ट्रेस को जोरदार थप्पड़ मार दिया था।


हालांकि, उसके बाद एक्ट्रेस भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने सबके सामने दिग्गज अभिनेता के साथ ऐसी हरकत की, जिसके बाद डायरेक्टर को ही पैकअप बोलना पड़ गया।
नाना पाटेकर ने इस हीरोइन को मारा था थप्पड़

जिस एक्ट्रेस को नाना पाटेकर ने थप्पड़ मारा था, वह कोई और नहीं, बल्कि 'मधु' हैं। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मधु ने हाल ही में पिंकविला की हिंदी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में 1997 की रिलीज फिल्म 'यशवंत' का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब नाना पाटेकर ने उन्हें सेट पर थप्पड़ जड़ा था, तो वह बहुत ही ज्यादा गुस्से में आ गई थीं।
एक्ट्रेस ने कहा, "हम अभी नाना पाटेकर जी के साथ शूट कर रहे थे। मैं मैथड एक्टर बन रही थी। एक सीन था कि जिसमें हमें आंखों में ग्रीसलीन डालनी थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और बोला कि फील करो, आंसू आने चाहिए। उस सीन में आंसू आ ही नहीं रहे थे, तो उन्होंने मुझे सच में जोरदार थप्पड़ मार दिया। क्योंकि रिहर्सल में ऐसा नहीं हुआ था, इसलिए मैं पूरी तरह से शॉक्ड हो गई थी।"



'मेरे सिर पर गुस्सा सवार हो गया था'- मधु

मधु ने बातचीत में आगे कहा, "मैं उस वक्त बहुत ही गुस्से वाली लड़की थी और शायद आज भी हूं। नाना जी ने जब ऐसा किया, तो मुझे गुस्सा आया और मैंने भी उन्हें सच में थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने माना कि मेरा रिफ्लेक्स उनको वापस मारने का था। पूरा दिन उस सीन के लिए रखा गया था। वह हसबैंड-वाइफ के बीच का सबसे क्रूशियल सीन था।




एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों ने एक-दूसरे को सच में थप्पड़ मारा और मास्टर शॉट में जो इमोशन निकले, वो रियल थे, उसके बाद नाना जी ने सीधा कहा कि इसके बाद तुम क्या क्लोजअप लोगे यार, और उन्होंने सभी का पैकअप करवा दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]