NZ W vs WI W: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को दी पटखनी, जीत के बाद रोने लगीं शेमेन कैम्पबेल

महिला टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज ने गत चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। ...और पढ़ें

NZ W vs WI W: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को दी पटखनी
HIGHLIGHTS
WI W vs NZ W: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रौंदकर जीत के साथ अभियान का आगाज किया
शेमाइन कैंपबेल का वेस्टइंडीज की जीत में रहा बड़ा हाथ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। NZ W vs WI W T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज ने गत चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर अपने अभियान का आगाज बेहद ही शानदार जीत के साथ किया। साउथेम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेले गए मैच में कैरेबियाई टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी।
163 रन के लक्ष्य को विंडीज टीम ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया। वेस्टइंडीज की इस जीत की नायक रहीं शेमाइन कैंपबेल, जिन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। मैच जिताऊ पारी के बाद कैम्पबेल रोती हुईं नजर आईं।
कैंपबेल की पारी के दम पर जीती वेस्टइंडीज
दरअसल, न्यूजीलैंड से मिले 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। कियाना जोसेफ महज 2 रन बनाकर आउट हुईं। हेली मैथ्यूज और कैम्पबेल ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 74 रन की अहम साझेदारी निभाई।
मैथ्यूज 37 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, कैंपबेल ने नाबाद 90 रनों की शानदार पारी खेलकर 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। ड्रिएंड्रा डॉटिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाई और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जाहजारा 5 रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड की ओर से जेस केर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने बनाए 162 रन
इससे पहले न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जॉर्जिया प्लिमर महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान अमेलिया केर सिर्फ 5 रन बना सकीं।
सोफी डिवाइन ने आगाज तो दमदार किया, लेकिन वह 15 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुईं। इसाबेला गेज ने 29 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। टीम की तरफ से ब्रुक हॉलिडे ने 32 गेंदों में 40 रन और मेडी ग्रीन ने 35 रन की पारी खेली। विंडीज टीम की ओर से गेंदबाजी में आलिया एलेने ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मैथ्यूज और डॉर्टिन को 1-1 सफलता मिली।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :