Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

IND vs PAK: पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? कप्तान Harmanpreet Kaur ने तोड़ी चुप्पी

IND vs PAK: पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? कप्तान Harmanpreet Kaur ने तोड़ी चुप्पी

भारत और पाकिस्तान महिला टीमों के बीच बर्मिंघम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला आज खेला जाएगा। क्या इस मैच में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाएगी भार ...और पढ़ें






IND W vs PAK W: पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया?

HIGHLIGHTS

IND-W vs PAK-W T20 WC 2026: आज भारतीय महिला टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला मैच


पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम


पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK Women's T20 WC 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला आज यानी रविवार को 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। भारत-पाकिस्तान महिला टीम इस मुकाबले के जरिए अपना टूर्नामेंट में अभियान क आगाज करेगी।


इस मैच से पहले भी भारतीय टीम के पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक करने पर सवाल उठे, जिस पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम यहां क्रिकेट के लिए हैं और हम किसी और चीज के बारे में बात नहीं करते हैं।

IND vs PAK: क्या पाक प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया?

दरअसल, साल 2025 मेंस एशिया कप से ही भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ नौ हैंडशेक पॉलिसी अपनाई हुई है। यह सिलसिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप, अंडर-19 एशिया कप और अंडर-19 विश्व कप के मैचों में देखने को मिला है। पिछले साल महिला विश्व कप के दौरान भी हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के साथ हाथ नहीं मिलाया था। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनेतिक मसलों की वजह से काफी लंबे समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई और दोनों टीमें मल्टीनेशन टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे से भिड़ती है। हालांकि, पुलवामा अटैक के बाद क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच दूरियां और बढ़ गई है। पुलवामा हमले में मारे गए मासूम लोगों के बाद भारतीय खिलाड़ी पाक प्लेयर्स से क्रिकेट मैदान पर हाथ नहीं मिलाते।
भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी

भारतीय महिला टीम का टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान पर पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच टी20आी में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इंडिया का रिकॉर्ड 13-3 का है। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत 6-2 से आगे है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]