Nothing Phone 4b में मिल सकता है 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP का कैमरा, 7 जुलाई को होगा लॉन्च
Nothing Phone 4b में मिल सकता है 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP का कैमरा, 7 जुलाई को होगा लॉन्च
Nothing Phone 4b भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होगा। इसमें 6.7-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते है ...और पढ़ें

Nothing Phone 4b भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing Phone 4b स्मार्टफोन भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होना है। यह कंपनी के नए b-सीरीज का पहला फोन है। इस फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके डिजाइन को टीज किया है। अब इस अपकमिंग स्मार्टफोन के डिस्प्ले और कैमरे को लेकर ऑनलाइन कुछ डिटेल सामने आई है। नथिंग के अपकमिंग फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। Nothing Phone 4b के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें क्वालकॉम का चिपसेट मिल सकता है।
Nothing Phone 4b की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
पॉपुलर टिपस्टर योगेश बरार ने Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर किया है। इस फोन में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही उम्मीद है कि नथिंग का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 4 SoC के साथ मार्केट में लाया जाएगा। प्रोसेसर को लेकर यह जानकारी फोन के Geekbench लिस्टिंग के जरिए सामने आई थी। बेंचमार्क लिस्टिंग में नथिंग का फोन 8GB की रैम और Android 16 पर आधारित Nothing OS पर रन करेगा।
टिपस्टर ने यह भी दावा किया है कि फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन के सेकेंडरी कैमरा सेंसर को लेकर फिलहाल कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कंपनी के डिजाइन रिवील से यह कन्फर्म हो गया है कि यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इस फोन में 5,400mAh की बैटरी दी जाएगी।
Nothing Phone 4b स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह 8GB रैम के साथ दो ऑप्शन 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। नथिंग अपने अपकमिंग फोन का डिजाइन पहले ही रिवील कर चुका है। यह फोन इस बार नए डिजाइन और कॉम्पेक्ट Glyph Bar के साथ आएगा।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :