Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ओटीटी पर छाई रितेश देशमुख की हिस्ट्रोरिकल ड्रामा इस प्लेटफॉर्म पर हो रही स्ट्रीम

ओटीटी पर छाई रितेश देशमुख की हिस्ट्रोरिकल ड्रामा इस प्लेटफॉर्म पर हो रही स्ट्रीम

रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में अच्छी कमाई के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज क ...और पढ़ें










एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा दिया था। मेकर्स के अनुमान के खिलाफ जाकर फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी।
क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक और भारत की सबसे सम्मानित ऐतिहासिक हस्तियों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित है। अपनी बहादुरी, सैन्य रणनीति और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए मशहूर शिवाजी महाराज आज भी देश भर में कई पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।


किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज?

अब इस मूवी की ओटीटी रिलीज तय हो गई है और डेट भी आ गई है। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और इसे आप हिंदी और मराठी में देख सकते हैं। मूवी को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है और वो इसमें एक्टर के तौर पर भी नजर आए। वहीं उनकी पत्नी जेनेलिया इसकी को-प्रोड्यूसर हैं।
क्या है फिल्म का उद्देश्य?

17वीं सदी की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के उत्थान को दिखाती है। फिल्म की कहानी बताती है कि कैसे एक दृढ़ निश्चयी युवा ने इतिहास रचा और भारत के सबसे सम्मानित योद्धा राजाओं में से एक बने। इस फिल्म का मकसद राजमाता जीजाबाई के उन मूल्यों और मार्गदर्शन को भी उजागर करना है, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के 'हिंदू स्वराज' की स्थापना के विजन की नींव रखी थी।




फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में रितेश देशमुख, अफजल खान के रूप में संजय दत्त, संभाजी शाहजी भोसले के रूप में अभिषेक बच्चन, खदीजा सुल्तान के रूप में विद्या बालन, साईबाई के रूप में जेनेलिया देशमुख, लखुजी जाधव के रूप में महेश मांजरेकर, जीजाबाई के रूप में भाग्यश्री, मोहम्मद आदिल शाह के रूप में अमोले गुप्ते और पंत गोपीनाथ बोकिल के रूप में जितेंद्र जोशी शामिल हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]