Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Norton की मोटरसाइकिल का भारत में उत्‍पादन शुरू, कब होगी लॉन्‍च और क्‍या होगी खासियत

Norton की मोटरसाइकिल का भारत में उत्‍पादन शुरू, कब होगी लॉन्‍च और क्‍या होगी खासियत

भारत में जल्‍द ही नए मोटरसाइकिल ब्रॉन्‍ड के तौर पर Norton का सफर शुरू किया जाएगा। इसके पहले इस मोटरसाइकिल के उत्‍पादन को शुरू कर दिया गया है। किस मोटर ...और पढ़ें










ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई निर्माताओं की ओर से मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। इनमें से कई निर्माता प्रीमियम सेगमेंट में अपने उत्‍पादों की बिक्री करते हैं। इस सेगमेंट में नए मोटरसाइकिल ब्रॉन्‍ड के तौर पर Norton का सफर भी देश में शुरू होने वाला है। इसके पहले निर्माता की ओर से अपनी मोटरसाइकिल का उत्‍पादन शुरू कर दिया गया है। कब तक और किस तरह की खासियत के साथ निर्माता की ओर से किस मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
शुरू हुआ उत्‍पादन

Norton मोटरसाइकिल की ओर से भारत में औपचारिक तौर पर अपने उत्‍पादन को शुरू कर दिया गया है। इस मोटरसाइकिल को तमिलनाडु के होसुर में टीवीएस के प्‍लांट में बनाया जा रहा है।
किस मोटरसाइकिल का शुरू हुआ उत्‍पादन

टीवीएस के स्‍वामित्‍व वाली नॉर्टन की ओर से एटलस मोटरसाइकिल का उत्‍पादन शुरू किया गया है। इस मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट में ऑफर किया जाएगा, जिसमें एडवेंचर सेगमेंट में एटलस और सड़क पर चलाने के लिए एटलस जीटी शामिल हैं।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 585 सीसी की क्षमता का पैरलल ट्विन इंजन दिया जाएगा। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 69 बीएचपी की पावर और 57.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।
कैसे होंगे फीचर्स

नॉर्टन एटलस मोटरसाइकिल में पांच राइडिंग मोड, एडजस्‍टेबल सस्‍पेंशन, क्रूज कंट्रोल, आठ इंच स्‍क्रीन, स्‍मार्टफोन कनेक्‍टिविटी, एलईडी लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्‍हील, बड़ी विंडशील्‍ड, सिंगल सीट, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, यूएसडी फॉर्क्‍स जैसे फीचर्स शामिल होंगे।



कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह अपनी मोटरसाइकिल को जुलाई में औपचारिक तौर पर लॉन्‍च करेगी। यह लॉन्‍च वैश्‍विक होगा और इसके बाद इस साल के आखिर तक मोटरसाइकिल को बिक्री के लिए देश में उपलब्‍ध करवाया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]