Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Maruti Suzuki Victoris के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

Maruti Suzuki Victoris के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

वाहन निर्माता मारुति की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Maruti Victoris को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे ...और पढ़ें










ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर करने वाली प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से मिड साइज एसयवी के तौर पर Maruti Victoris को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से ऑफर की गई एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Maruti Victoris Down Payment and EMI) होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Maruti Victoris कीमत

Maruti Suzuki की ओर से Victoris को कई वेरिएंट में ऑफर किया जा रहा है। इसके बेस वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.05 लाख रुपये आरटीओ और करीब 51 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके साथ ही टीसीएस चार्ज के तौर पर 10499 रुपये भी जाएंगे। जिसके बाद करीब 12.17 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.17 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 10.17 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 16359 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 10.17 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16359 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Victoris के लिए करीब 3.57 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 15.74 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Maruti Suzuki की ओर से Victoris को कंपनी चार मीटर से बड़ी एसयूवी के तौर पर ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला अपनी ही Maruti Grand Vitara के अलावा Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Mahindra XUV 700, Scorpio N जैसी SUVs के साथ होता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]