Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हार्दिक पांड्या हुए फिट, रोहित शर्मा का पता नहीं

हार्दिक पांड्या हुए फिट, रोहित शर्मा का पता नहीं



हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है, जबकि रोहित शर्मा की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है। ...और पढ़ें










अभिषेक त्रिपाठी,  नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत आज से होने जा रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर भारतीय वनडे टीम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल किया गया है।


आईपीएल 2026 के दौरान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह टूर्नामेंट के कुछ मुकाबले नहीं खेल सके थे। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों खिलाड़ियों को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओए) से फिटनेस रिपोर्ट लाने को कहा था।

हार्दिक हुए फिट

सीओए की मेडिकल टीम ने शुक्रवार को हार्दिक को फिट घोषित कर दिया है, जिससे वह अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज में खेलेंगे। सूत्र ने बताया कि टीम प्रबंधन को हार्दिक की रिपोर्ट भेज दी गई है। दूसरी ओर, रोहित शर्मा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक टीम प्रबंधन अब भी रोहित की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। हैमस्ट्रिंग के कारण विराट कोहली पहले ही वनडे टीम से बाहर हो चुके हैं।

आयरलैंड दौरे के लिए टीम का एलान

इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भी शनिवार को टीम का ऐलान किया जाएगा। आयरलैंड के विरुद्ध टी-20 सीरीज खेली जानी है, जबकि इंग्लैंड दौरे पर भारत को टी-20 और वनडे दोनों सीरीज में हिस्सा लेना है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]