Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

One UI 8.5 अपडेट के बाद Samsung फोन्स में आई बड़ी समस्या, यूजर्स ने की शिकायत

One UI 8.5 अपडेट के बाद Samsung फोन्स में आई बड़ी समस्या, यूजर्स ने की शिकायत


सैमसंग के गैलेक्सी S23 और S21 FE स्मार्टफोन्स में One UI 8.5 अपडेट के बाद ग्रीन लाइन डिस्प्ले की समस्या सामने आई है। यूजर्स सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत ...और पढ़ें






One UI 8.5 अपडेट के बाद Samsung फोन्स में आई बड़ी समस्या, यूजर्स ने की शिकायत


 एक बार फिर सैमसंग के स्मार्टफोन्स में Green Line डिस्प्ले की समस्या देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ वक्त पहले कंपनी ने One UI 8.5 अपडेट जारी किया है जिसके बाद कुछ Galaxy S23 और Galaxy S21 FE स्मार्टफोन्स में स्क्रीन पर ग्रीन वर्टिकल लाइन दिखाई देखने को मिल रही है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इन नई शिकायतों पर कोई बयान जारी नहीं किया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे शिकायत

कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस Green Line डिस्प्ले की समस्या के बारे में बताया है। इसी बीच एक यूजर Afeef ने वीडियो शेयर करते हुए ऐसा दावा किया कि उनके Galaxy S23 की स्क्रीन पर One UI 8.5 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद ग्रीन लाइन आ गई है। वीडियो में फोन की डिस्प्ले पर एक वर्टिकल ग्रीन लाइन दिखाई दे रही है।

अपडेट के बाद आई समस्या

जबकि एक अन्य यूजर Abhash Kumar Bhoi ने भी इसी तरह की समस्या के बारे में X पर बताया है। साथ ही उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा कि One UI 8.5 अपडेट के बाद उनके Galaxy S21 FE की स्क्रीन पर स्क्रीन ग्रीन लाइन आ गई है। यूजर ने सरकास्टिक वे में लिखा कि Samsung S21 FE अपडेट किया और बदले में ग्रीन लाइन मिल गई।


हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि यह समस्या कितने डिवाइस को प्रभावित कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ती रिपोर्ट्स ने यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है। कई लोग सैमसंग से इस मुद्दे पर फीडबैक और सॉल्यूशन की डिमांड भी कर रहे हैं।
पहले भी आ चुकी है ये समस्या

बता दें कि Samsung के लिए Green Line की समस्या कोई नई नहीं है। पिछले कुछ सालों में गैलेक्सी सीरीज के कई मॉडल्स में ग्रीन या पिंक लाइन दिखाई देने की शिकायतें मिली हैं। हालांकि इस समस्या के बाद कुछ देशों में कंपनी ने अफेक्टेड यूजर्स के लिए वारंटी खत्म होने के बाद भी फ्री डिस्प्ले रिप्लेसमेंट प्रोग्राम चलाया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]