Motorola के नए 5G फोन की सेल आज से, तीन 50MP कैमरे और 6500mAh की बैटरी भी

मोटोरोला एज 70 प्रो+ की पहली सेल 11 जून से भारत में शुरू हो गई है, जिसमें 8GB/256GB मॉडल की कीमत 47,999 रुपये है। यह फोन तीन 50MP कैमरे, 6500mAh बैटरी ...और पढ़ें

मोटोरोला एज 70 प्रो+ की पहली सेल आज से शुरू होगी।
फोन में तीन 50MP कैमरे और 6500mAh की बैटरी है।
MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर और 1.5K OLED डिस्प्ले।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने कुछ दिन पहले अपना नया Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च किया था जिसकी आज यानी 11 जून से पहली सेल भारत में शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को पिछले हफ्ते भारत में इस सीरीज के चौथे डिवाइस के तौर पर पेश किया था। इस लाइनअप में कंपनी इससे पहले Moto Edge 70, Edge 70 Fusion और Edge 70 Pro को पेश कर चुकी है।
नए वाले Motorola Edge 70 Pro Plus में MediaTek प्रोसेसर, तीन 50MP कैमरे, शानदार 1.5K OLED डिस्प्ले, वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी भी देखने को मिल रही है। फोन में मजबूत बॉडी भी मिल रही है। चलिए पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं...
Motorola Edge 70 Pro Plus की कीमत और ऑफर

कीमत की बात करें तो भारत में Motorola Edge 70 Pro+ के एकमात्र 8GB और 256GB मॉडल की कीमत सिर्फ 47,999 रुपये है। डिवाइस तीन कलर ऑप्शन यानी Satin-Luxe PANTONE Zinfandel (मैरून), Sculpted Wood PANTONE Chicory Coffee (ब्राउन) और Twill Inspired PANTONE Stormy Sea (ग्रीन) कलर में आता है।
कंपनी इस फोन पर खास बैंक ऑफर भी दे रही है जहां Axis और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से फोन को खरीदने पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे (IST) से Flipkart, motorola.in और ऑफलाइन पार्टनर रिटेलर्स के जरिए भारत में शुरू होगी।
Motorola Edge 70 Pro+ के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8-इंच का 1.5K Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में स्मूथ स्क्रॉल एक्सपीरियंस के लिए 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में क्वाड-कर्व्ड डिजाइन और 96.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिल रहा है। डिवाइस की स्क्रीन 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकती है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर भी मिल रहा है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। डिवाइस का डिजाइन काफी हल्का और स्लिम है। फोन सिर्फ 6.99mm मोटा है और इसका वजन भी 190g है।
Motorola Edge 70 Pro+ के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा है जो OIS के साथ आता है। साथ ही फोन में 3.5x ऑप्टिकल जूम और 50x AI Super Zoom Pro वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। डिवाइस में 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है। सामने की तरफ फोन में 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है।
फोन के सभी कैमरे 60fps पर 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा Edge 70 Pro+ में 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :