Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Motorola का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर

Motorola का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर


मोटोरोला ने नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में अपना नया Edge 2026 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 1.5K OLED डिस ...और पढ़ें






Motorola का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने नार्थ अमेरिकन मार्केट में अपने नए Edge स्मार्टफोन के 2026 मॉडल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में प्रीमियम हार्डवेयर फीचर्स और बेहतर ड्यूरेबिलिटी देखने को मिल रही है, जो इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बेहतर ऑप्शन बना रहा है।


इस फोन में MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर, 50MP Sony LYTIA 710 सेंसर और 6.3-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। फोन में में 8GB LPDDR5X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। चलिए फोन के सभी फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं।

Motorola Edge 2026 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.3-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही इस फोन में HDR10+ सपोर्ट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से सुरक्षित है।




फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में Mali-G615 MC2 GPU मिल रहा है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस Android 16 के साथ आता है।
Motorola Edge 2026 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर है, जिसमें OIS सपोर्ट है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल रहा है, जो मैक्रो कैमरे का भी काम करता है। डिवाइस में 10MP का टेलीफोटो लेंस भी है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट भी मिल रहा है।


सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 50MP का कैमरा है। इस कैमरा सिस्टम को AI सॉफ्टवेयर का सपोर्ट मिलता है, जिसमें बैकग्राउंड फोटो एन्हांसमेंट इंजन और हिलते-डुलते सब्जेक्ट्स को स्टेबल करने के लिए 'Action Shot' फीचर भी है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी, 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
Motorola Edge 2026 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो US में इसका यूनिवर्सल अनलॉक मॉडल Best Buy और Motorola.com पर 599.99 डॉलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह डिवाइस Pantone Martini Olive कलर में आता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]