7,500mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

हॉनर ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Honor X7e लॉन्च किया है, जिसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फ ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर ने चुपचाप अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लाइनअप के तहत एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor X7e के नाम से पेश किया है। ये हैंडसेट उन यूजर्स को टारगेट करता है जो प्रीमियम प्राइस सेगमेंट में जाए बिना एक बड़ी बैटरी, बेहतर सॉफ्टवेयर और रोजमर्रा के काम आने वाले फीचर्स डिवाइस में चाहते हैं। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को पहले ही कुछ चुनिंदा मार्केट में कुछ वक्त पहले अनाउंस किया था और उम्मीद है कि ये जल्द ही और भी क्षेत्रों में पहुंच जाएगा।
Honor X7e के स्पेसिफिकेशन्स
डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.61-इंच का TFT LCD डिस्प्ले मिल रहा है जो 1604 x 720 पिक्सल का HD+ रिजाल्यूशन ऑफर कर रहा है। फोन 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर रहा है और इसमें डायनामिक डिमिंग जैसे आई कम्फर्ट फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट है।
डिवाइस में 6GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। Honor RAM एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी को भी ऑफर करता है, जिससे डिवाइस जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा वर्चुअल मेमोरी का यूज कर सकता है।
Honor X7e के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में एक ऑक्सिलरी सेंसर भी मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 5-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी बैटरी है जहां इसमें मार्केट के हिसाब से 7,000mAh या 7,500mAh की बैटरी मिल रही है। साथ ही फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन में Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10.0 मिल रहा है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक और धूल-पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64-रेटिंग मिल रही है। डिवाइस में Bluetooth 5.1, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक मिल रहा है लेकिन इस डिवाइस में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट नहीं है।
Honor X7e की कीमत और उपलब्धता
Honor X7e की कीमत मलेशिया में 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए MYR 899 यानी लगभग 22 हजार रुपये है। इसे Sunrise Orange और Midnight Black जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :