Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

वीकेंड पर हॉन्टेड ने पलटी बाजी, 'भारत भाग्य विधाता' की चांदी; Main Vaapas Aaunga और गवर्नर का रहा ऐसा हाल

वीकेंड पर हॉन्टेड ने पलटी बाजी, 'भारत भाग्य विधाता' की चांदी; Main Vaapas Aaunga और गवर्नर का रहा ऐसा हाल

12 जून को थिएटर में चार फिल्मों ने एक साथ दस्तक दी, आइए जानते हैं चारों में से किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है। ...और पढ़ें






वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

HIGHLIGHTS

वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?


'भारत भाग्य विधाता' ने किया इतना कलेक्शन


गवर्नर का रहा ऐसा हाल



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए खास होता है क्योंकि वीकेंड पर ज्यादा से ज्यादा लोग थिएटर में फिल्म एंजॉय करने जाते हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये होती है कि आखिर किस फिल्म को ज्यादा दर्शक मिले।


इस 12 जून को थिएटर्स में 4 फिल्में रिलीज हुईं। हॉन्टेड 3D, भारत भाग्य विधाता, गवर्नर और मैं वापस आऊंगा। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा कलेक्शन किसने किया? और किसने वीकेंड पर बाजी मारी है।
भारत भाग्य विधाता

Kangana Ranaut स्टारर भारत भाग्य विधाता ने पहले दिन 1 करोड़ कमाने के बाद दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 2.93 करोड़ रुपये हो गया है।



मैं वापस आऊंगा

दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना जैसे बेहतरीन सितारों से सजी फिल्म Main Vaapas Aaunga ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी वहीं दूसरे दिन इसने 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 3 करोड़ रुपये हो गया है।



गवर्नर

Manoj Bajpayee स्टारर फायनेंशियल थ्रिलर गवर्नर ने सबसे धीमी शुरुआत करते हुए सिर्फ 90 लाख रुपये कमाए थे। हालांकि दूसरे दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 2.05 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 2.46 करोड़ रुपये रहा।



हॉन्टेड 3D

विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी देखा जाए तो चारों फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई Haunted 3D ने की है। फिल्म की टोटल इंडिया कमाई 5.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 6.78 करोड़ रुपये हो गया है।




चारों फिल्में 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं और इनके पहले 'है जवानी तो इश्क होना है' थिएटर में चल रही है। हालांकि संडे का कलेक्शन देखना भी दिलचस्प होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]