YouTube एप के अंदर ही कर सकेंगे चैटिंग, कंपनी ने 40 देशों में शुरू किया नया वीडियो-शेयरिंग और मैसेजिंग फीचर

YouTube ने अपने यूजर्स के सोशल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यूजर्स को अपने पसंदीदा वीडियो, Shorts या लाइव स्ट्रीम ...और पढ़ें

YouTube ने अमेरिका सहित कई देशों में रोलआउट किया नया सोशल टूल।
YouTube ने पिछले साल एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी, जो यूजर्स को सीधे YouTube मोबाइल एप के अंदर वीडियो शेयर करने और उन पर बातचीत करने की सुविधा देता है। अब, गूगल के स्वामित्व वाले इस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने घोषणा की है कि वह इस इन-एप वीडियो-शेयरिंग और मैसेजिंग फीचर का विस्तार अमेरिका और दूसरे ग्लोबल लोकेशन पर कर रहा है। इस अपडेट के साथ, 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स सीधे YouTube पर अपने पसंदीदा वीडियो के जरिए एक-दूसरे से कनेक्ट हो सकते हैं। ये फीचर पहले केवल आयरलैंड और पोलैंड के यूजर्स तक सीमित था।
YouTube का इन-एप चैट फीचर अब 40 देशों में उपलब्ध
प्लेटफॉर्म ने अपने इन-एप मैसेजिंग फीचर को ब्राजील, इटली, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका समेत 40 देशों में विस्तार देने की घोषणा की है। ये पहले आयरलैंड और पोलैंड में टेस्टिंग फेज में उपलब्ध था। ये फीचर प्लेटफॉर्म के भीतर ही शेयरिंग एक्टिविटी को बढ़ाता है, जिससे WhatsApp जैसे दूसरे मैसेजिंग एप्स के जरिए YouTube कंटेंट के लिंक शेयर करने की जरूरत खत्म हो जाती है।
YouTube का ये इन-एप वीडियो शेयरिंग और मैसेजिंग फीचर यूजर्स को Shorts और लाइव स्ट्रीम समेत हर तरह के वीडियो शेयर करने और उन्हें देखते समय ही बातचीत करने की सुविधा देता है। वीडियो शेयर करने और रियल-टाइम में रिएक्शन देने के लिए यूजर्स को YouTube एप के अंदर नए मैसेजिंग आइकन पर क्लिक करके इनविटेशन भेजना होगा।
YouTube ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, 'हम नए बाजारों में यूजर्स के फीडबैक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और जल्द ही इसका और ज्यादा विस्तार करने के लिए तैयार हैं।' YouTube ने पिछले साल नवंबर में इस फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी।
जो यूजर्स 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं और जिन्होंने अपने YouTube चैनल में साइन-इन किया हुआ है, वे YouTube पर वीडियो शेयर कर सकते हैं और मैसेज भेज सकते हैं। इस फीचर को यूज करने के लिए यूजर्स के फोन में YouTube एप का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है।

कंटेंट देखते समय वीडियो कैसे शेयर करें?अपने स्मार्टफोन पर YouTube एप ओपन करें।
वह वीडियो ढूंढें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं।
Share बटन पर टैप करें।
उस कॉन्टैक्ट को चुनें जिसे आप वीडियो भेजना चाहते हैं, या किसी दूसरे एप के जरिए इनविटेशन भेजने के लिए Invite to message on YouTube पर टैप करें।
दूसरों को कंटेंट शेयर करने और मैसेज भेजने के लिए इनवाइट करें:YouTube एप के टॉप-राइट कॉर्नर में Messages पर टैप करें।
Invite to chat को चुनें।
उस व्यक्ति के साथ इनविटेशन लिंक शेयर करें जिससे आप जुड़ना चाहते हैं।
मैसेज पाने वाले व्यक्ति के पास उसे Allow या Decline करने का ऑप्शन होगा। अगर सामने वाला इनविटेशन स्वीकार कर लेता है, तो आप उस व्यक्ति के साथ सीधे YouTube पर ही वीडियो और मैसेजेस शेयर कर सकते हैं। ध्यान दें कि ये इनविटेशन लिंक बनने के सात दिन बाद एक्सपायर हो जाते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :