Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Maa Inti Bangaaram Box Office: संडे को सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनी समांथा की फिल्म, छप्पर फाड़ कमाई से चौंकाया

Maa Inti Bangaaram Box Office: संडे को सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनी समांथा की फिल्म, छप्पर फाड़ कमाई से चौंकाया


समांथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट फिल्म 'मां इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन का सिलसिला जारी रखा है। ...और पढ़ें








'मां इंति बंगारम' कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)


बॉक्स ऑफिस पर छाई 'मां इंति बंगारम'


कमाई के मामले में धूम मचा रही है फिल्म


समांथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट फिल्म 'मां इंति बंगारम'



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में हिंदी और साउथ सिनेमा की तरफ से कई फिल्मों को रिलीज किया गया। जहां एक तरफ बॉलीवुड की फिल्म कॉकटेल बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है।

वहीं दूसरी तरफ साउथ ी लेडी सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट मूवी 'मां इंति बंगारम' कमाई के मामले में धूम मचा रही है। ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद 'मां इंति बंगारम' ने इतना बेहतरीन कारोबार कर लिया है, जिसके बारे में चर्चा होनी तो बनती है।
'मां इंति बंगारम' का वीकेंड कलेक्शन

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के तौर पर समांथा रुथ प्रभु को जाना जाता है। फैंस को उनकी लेटेस्ट फिल्मों को बेसब्री से इंतजार रहता है और हाल ही में ये इंतजार तेलुगु एक्शन कॉमेडी ड्रामा 'मां इंति बंगारम' के जरिए खत्म हुआ है। 'मां इंति बंगारम' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काटे हुए है।






गौर किया जाए 'मां इंति बंगारम' के रिलीज के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को इस मूवी ने 10.10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर हर किसी को चौंका दिया है। इसके साथ ही अब 'मां इंति बंगारम' का घरेलू कलेक्शन 23.10 करोड़ के आंकडे़ के पार पहुंच गया है।



तुलना की जाए फिल्म के शनिवार और रविवार के कलेक्शन के इजाफे के बारे में तो तीसरे दिन 'मां इंति बंगारम' ने दूसरे दिन की तुलना में करीब 37 प्रतिशत अधिक बढ़ोत्तरी की है।

क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते फिलहाल 'मां इंति बंगारम' कमर्शियल तौर पर सफलता की ऊंचाइयों को छूती हुई नजर आ रही है। जिस हिसाब से फिल्म को लेकर बज नजर आ रहा है, वो ये बताने के लिए काफी है कि समांथा की फिल्म का जादू फैंस के दिलों और दिमाग पर चढ़ गया है।
वर्ल्डवाइड भी अव्वल निकली फिल्म

समांथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम ने सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड लेवल पर भी अपना दबदबा कायम रखा है। गौर किया जाए फिल्म की ग्लोबली इनकम की तरफ तो अब तक ये मूवी रिलीज के तीन दिन के भीतर 41.79 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर चुकी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]