सिगरेट की डिब्बी नाक के पास रख Kishore Kumar ने गाया था गीत, 49 साल बाद भी गाना सुन बह जाएंगे आंसू

दिग्गज सिंगर किशोर कुमार ने एक गीत को गाने के लिए पूरी रिकॉर्डिंग के दौरान नाक के पास सिगरेट की डिब्बी रखी थी, जिसे देखकर एसडी बर्मन भी हैरान रह गए थे ...और पढ़ें
-1782196213435_v.webp)
सिगरेट की डिब्बी के साथ किशोर कुमार ने गाया था गाना/ फोटो- Instagram
गाने की रिकॉर्डिंग के बीच में किशोर कुमार ने मंगाई सिगरेट की डिब्बी
सिगरेट नाक के पास लगाकर दिग्गज सिंगर ने दिया था कल्ट सॉन्ग
एसडी बर्मन की आंखों से छलक गए थे आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में जब भी वर्सेटाइल सिंगर की बात होती है, तो उसमें सबसे ऊपर किशोर कुमार का नाम होता है। सेड सॉन्ग हो या 'चतुर नार' जैसा मस्ती भरा गीत उनकी आवाज सभी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं। वह सिर्फ फिल्मों के गाने नहीं गाते थे, बल्कि उसके एहसास में डूबकर कुछ ऐसा कर देते थे, जिससे सब हैरान हो जाते थे।
49 साल पहले भी किशोर दा ने कुछ ऐसा ही किया था, जब अचानक रिकॉर्डिंग स्टूडियों में गाना गाते-गाते उन्होंने सिगरेट का डिब्बा मंगा लिया, लेकिन उसमें से एक भी जलाई नहीं। पूरे गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान क्यों नहीं छोड़ी, उन्होंने हाथ से सिगरेट की डिब्बी, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा।
सिगरेट की डिब्बी के साथ दिया था यह कल्ट सॉन्ग
जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1977 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'त्याग' थी। जिसमें राजेश खन्ना, शर्मीला टैगोर, प्रेम चोपड़ा, कमल कपूर और धीरज कुमार जैसे सितारों ने काम किया था। इस फिल्म के सभी गाने एसडी बर्मन (S.D.Burman) ने कंपोज किये थे। दरअसल, जब एसडी बर्मन 'त्याग' के गाने बना रहे थे, तो उस दौरान उन्होंने किशोर कुमार से अपनी फिल्म के सभी गीत गाने की गुजारिश की।
किशोर कुमार भी मान गाए और उन्होंने सभी गाने गाए। हालांकि, राजेश खन्ना की फिल्म का एक ऐसा गाना था, जिसे गाने के लिए सिगरेट की जरूरत पड़ी। गाना था 'हम तुम तुम हम'। जब यह गाना गाने के लिए किशोर कुमार स्टूडियो पहुंचे तो उन्हें लगा की इसमें एक अलग एहसास चाहिए, जिसके बाद उन्होंने एसडी बर्मन से पूछा क्या राजेश खन्ना स्टूडियो में हैं?, जिसका जवाब उन्हें ना में मिला।

इसके बाद किशोर कुमार ने एक स्पॉट ब्वॉय को बुलाया और उससे 'ट्रिपल 5' सिगरेट का पैकेट मंगवाया। वहां पर मौजूद सभी लोग यह सोचकर हैरान हो गए कि रिकॉर्डिंग के बीच में किशोर दा ने सिगरेट क्यों मंगाई है। किशोर कुमार को जब स्पॉट ब्वॉय ने सिगरेट पकड़ाई तो सिंगर ने उसमें से एक भी नहीं जलाई, बल्कि उसे हाथ में रखकर सिर्फ नाक तक लाकर उसे सूंघा और पूरा गाना रिकॉर्ड कर दिया। सिगरेट को लेकर हाथ में गाने की वजह थी कि राजेश खन्ना वही सिगरेट पीते थे और किशोर दा चाहते थे कि वह सिर्फ गाना गाए नहीं, बल्कि काका के किरदार के दुःख, प्यार और हर इमोशन को गाने में उतार सके।
लता मंगेशकर संग मिलकर बनाया था हिट
एक दर्द फेसबुक पेज के मुताबिक, सिगरेट हाथ में पकड़कर उन्होंने बेहद शांत और भावपूर्ण अंदाज में यह गाना गाया। जैसे ही रिकॉर्डिंग खत्म हुई एसडी बर्मन की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने गाने को मंजूरी दे दी। 49 साल पहले आए 'त्याग' के इस गीत में राजेश खन्ना की आवाज जहां किशोर कुमार बने, तो वहीं शर्मीला टैगोर के लिए फीमेल प्लेबैक सिंगर लता मंगेशकर बनी थीं। राजेश खन्ना और शर्मीला टैगोर की यह आखिरी फिल्म थी, जो साथ में थी।

Post A Comment
No comments :